रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मेम्फिस में राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया,भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के बाद अमरीका की अपनी यात्रा का समापन किया

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मेम्फिस में राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया,भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के बाद अमरीका की अपनी यात्रा का समापन किया

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 25 अगस्त, 2024 को अपने अमरीका दौरे के अंतिम दिन टेनेसी के मेम्फिस में स्थित राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। यह राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय 17वीं शताब्दी से लेकर वर्तमान तक अमरीका में नागरिक अधिकार आंदोलन के इतिहास को दर्शाता है।

इस महत्वपूर्ण परिसर का निर्माण वर्ष 1968 में उस स्थल के आसपास किया गया है, जहां पर मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या हुई थी। इस संग्रहालय में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी है, जो अहिंसा के साथ संघर्ष के लिए उनकी प्रेरणा को दर्शाती है। उन्हें भारत और अमरीका के बीच घनिष्ठ संबंधों एवं सद्भावना को बढ़ावा देने वाले ‘समकालीन सेतु‘ के रूप में वर्णित किया

इस अवसर पर श्री राजनाथ सिंह ने मेम्फिस, अटलांटा, नैशविले और अन्य आस पास के क्षेत्रों से आए हुए भारतीय प्रवासियों से वार्तालाप किया। उन्होंने समुदाय के सदस्यों की उपलब्धियों और समाज, विज्ञान तथा अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की। रक्षा मंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को भारत और अमरीका के बीच रिश्तों का एक ‘समकालीन सेतु’ करार दिया, जो घनिष्ठ संबंधों एवं सद्भावना को बढ़ावा देता है।रक्षा मंत्री ने महात्मा गांधी के सम्मान में एक प्रदर्शनी का आयोजन करने और साल 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय के पास दो मानद ‘गांधी मार्ग’ सड़क संकेत लगाने में भारतीय समुदाय के प्रयासों की भी सराहना की। श्री राजनाथ सिंह ने अमरीका की यात्रा के अपने इस अंतिम कार्यक्रम के दौरान पिछले दशक में भारत की विकास गाथा तथा उज्ज्वल भविष्य के साथ इसकी अपार संभावनाओं को भी उजागर किया।***

Related posts

शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ; कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह

एक युग का अंत: तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके से नाता तोड़ा, विजय की टीवीके को दिया समर्थन

रवींद्र जयंती पर पीएम मोदी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि; बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बीच ‘पच्चीसे बैसाख’ का उत्सव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More