CM YOGI ने ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ में व्यावसायिक बिल्डिंग के अचानक गिर जाने की घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये

CM YOGI ने ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ में व्यावसायिक बिल्डिंग के अचानक गिर जाने की घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये

 CM YOGI के निर्देशों के अनुपालन में शासन द्वारा 03 सदस्यीय जांच समिति गठित

  • यह समिति, घटना के कारणों की समग्र रूप से जांचकर अपनी रिपोर्ट यथाशीघ्र शासन को प्रस्तुत करेगी

CM YOGI आदित्यनाथ जी ने गत दिवस ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ में व्यावसायिक बिल्डिंग के अचानक गिर जाने की घटना की गम्भीरता के
दृष्टिगत घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश शासन द्वारा गृह सचिव डॉ0 संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में 03
सदस्यीय जांच समिति गठित की गयी है।

यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन श्री बलकार सिंह तथा मुख्य अभियन्ता (मध्य क्षेत्र), लोक
निर्माण विभाग श्री विजय कनौजिया समिति के अन्य सदस्य हैं। यह समिति, घटना केकारणों की समग्र रूप से जांचकर अपनी जांच रिपोर्ट यथाशीघ्र शासन को प्रस्तुत
करेगी।
——–

Related posts

उत्तर प्रदेश: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, बड़ी संख्या में कटे नाम फिर भी बढ़े 84 लाख नए मतदाता

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अरण्य समागम में वन संरक्षण का संदेश दिया

उत्तर प्रदेश सरकार का ‘आत्मनिर्भर’ मंत्र: लखीमपुर की सरिता ने ऑयल मिल से बदली तकदीर, 27 परिवारों को रोजगार

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More