मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 से 15 लाख परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 से 15 लाख परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर जयंती पर यूपी के इन 14-15 लाख परिवारों के लिए बड़ा ऐलान, पहले चरण में ये काम किए

उत्तर प्रदेश सरकार ने अंबेडकर जयंती पर महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर महासभा के एक कार्यक्रम में खुद घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अनुमान है कि इस योजना से 14 से 15 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में जीरो पावर्टी योजना के बारे में कहा कि पहले चरण में हम ऐसे 14 से 15 लाख परिवारों को जोड़ने जा रहे हैं। डबल इंजन सरकार ऐसे लोगों को जो आज तक बहुत सारी सुविधाएं नहीं मिली हैं, उन्हें सुविधाएं देगी। उत्तर प्रदेश में यह योजना बाबा साहब के नाम पर जानी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या बताया?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम पहले चरण में ऐसे 14 से 15 लाख परिवारों को जोड़ने जा रहे हैं जिनके पास सभी प्रकार की सुविधाएं मुश्त में उपलब्ध करवाने का कार्यक्रम इसी महीने आगे बढ़ाया जाएगा। कल्पना कीजिए कि हर ग्राम पंचायत में बीस से पच्चीस ऐसे परिवार होंगे जिन्हें आज तक पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिली होंगी। सरकार वह सुविधा देगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सिर्फ बाबा साहब की 134वीं पावन जयंती पर उन्हें इस सुविधा को समर्पित करना चाहता हूँ। उत्तर प्रदेश में ये कार्यक्रम बाबा साहब के नाम पर जाना जाएगा। यह सिर्फ बाबा साहब को समर्पित होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब ने देश को शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से एकजुट करने का लक्ष्य दिया था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में, उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी वाली राज्य होने के बावजूद पहला राज्य होगा जो जीरो पॉवर्टी लक्ष्य को पूरा करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि इस कार्यक्रम में भाग लें।

For more news: UP 

Related posts

हरियाणा किसानों के लिए सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा: ₹400 करोड़ से अधिक का मुआवजा और व्हाट्सएप पर J-Form की सुविधा

भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा में: बेअदबी पर सख्त कानून और ₹10 लाख के मुफ्त इलाज पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मान सरकार की ‘खेल क्रांति’: पटियाला में 200 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित, नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More