CM Yogi Adityanath : सभी भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए

CM Yogi Adityanath : सभी भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए

CM Yogi Adityanath ने प्रदेश के समस्त भर्ती बोर्ड एवं आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर वर्तमान में की जा रही सभी भर्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए

  • उ0प्र0 पुलिस भर्ती की परीक्षा सकुशल सम्पन्न, यह एक मॉडल बना, परीक्षा की इस प्रक्रिया को अन्य भर्ती बोर्डों द्वारा भी अपनाया जाए
  • प्रदेश में ई-अधियाचन पोर्टल की व्यवस्था, सभी विभाग इसका उपयोग कर अधियाचन प्रेषित करें भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में ट्रान्सपोर्ट, एजेंसी एवं परीक्षा केन्द्रों के चयन की प्रक्रिया में सावधानी बरती जाए, हर हाल में गोपनीयता सुनिश्चित की जाए
  • सभी भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए

CM Yogi Adityanath ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के समस्त भर्ती बोर्ड एवं आयोगों के अध्यक्षों के साथ आहूत एक बैठक में वर्तमान में की जा रही सभी भर्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भर्ती बोर्ड व आयोगों से यह अपेक्षा की कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री जी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष ने हाल में ही सकुशल सम्पन्न कराई गई पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया व संचालन के सम्बन्ध में अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा प्रदेश में सकुशल सम्पन्न हुई है। यह एक मॉडल बना है। परीक्षा की इस प्रक्रिया को अन्य भर्ती बोर्डों द्वारा भी अपनाया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में ई-अधियाचन पोर्टल की व्यवस्था की गई है। सभी विभाग इसका उपयोग कर अधियाचन प्रेषित करें। जिन विभागों में नियुक्ति की जानी है, वहां से तत्काल अधियाचन आयोग को भेजकर नियुक्ति प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जाए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि किसी भी विभाग के स्तर से भर्ती प्रक्रिया को लेकर पेंडेंसी न हो। हर हाल में समय-सीमा के अंदर सुचारु ढंग से सभी प्रक्रियाएं सम्पन्न की जाएं

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में ट्रान्सपोर्ट, एजेंसी एवं परीक्षा केन्द्रों के चयन की प्रक्रिया में सावधानी बरती जाए। हर हाल में गोपनीयता सुनिश्चित की जाए। अधिकृत एजेंसी के साथ चयन बोर्ड व आयोग का एम0ओ0यू0 भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राइवेट संस्था को परीक्षा केन्द्र न बनाया जाए। केवल राजकीय व राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही परीक्षा केन्द्र बनाया जाए। परीक्षा केन्द्र का चयन जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सभी बोर्ड एवं आयोग के अध्यक्ष मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करें। इस बैठक से पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को भी जोड़ा जाए। परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आर्टिफिशियल इण्टेलीजेंस व सी0सी0टी0वी0 कैमरों का भी उपयोग किया जाए। अफवाह को रोकने पर पूरा ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने सभी भर्ती बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों से कहा कि भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के लिए क्वेश्चन बैंक तैयार करें। परीक्षा की शुचिता के लिए यह नितान्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व तकनीकी विभागों में स्थानीय स्तर पर बोर्ड गठित करके शीघ्र भर्ती की जाए। सभी भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष, विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मण्डल के अध्यक्ष, सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
——–

Related posts

उत्तर प्रदेश: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, बड़ी संख्या में कटे नाम फिर भी बढ़े 84 लाख नए मतदाता

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अरण्य समागम में वन संरक्षण का संदेश दिया

उत्तर प्रदेश सरकार का ‘आत्मनिर्भर’ मंत्र: लखीमपुर की सरिता ने ऑयल मिल से बदली तकदीर, 27 परिवारों को रोजगार

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More