मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए अंतर्राज्यीय मार्गों को प्राथमिकता देने के निर्देश, हरियाणा में सड़कों का होगा मजबूतीकरण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए अंतर्राज्यीय मार्गों को प्राथमिकता देने के निर्देश, हरियाणा में सड़कों का होगा मजबूतीकरण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़क तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए अंतर्राज्यीय सड़कों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। गड्ढा-मुक्त सड़कों के लिए मोबाइल ऐप भी जल्द लॉन्च होगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में सड़क ढांचे को बेहतर और गड्ढा-मुक्त बनाने के लिए बड़ी घोषणा की है। चंडीगढ़ में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में प्रवेश करने वाली सभी अंतर्राज्यीय सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाए, जिससे आम जनता को सुगम यात्रा और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण पर जोर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने साफ कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मोबाइल ऐप से शिकायत होगी आसान, जल्द होगा समाधान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़क शिकायतों के निपटान के लिए बनाई जा रही मोबाइल एप्लिकेशन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह ऐप आमजन के लिए बेहद सरल और यूज़र-फ्रेंडली होनी चाहिए, ताकि लोग गड्ढों वाली या क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत आसानी से दर्ज कर सकें।

सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी सड़क नेटवर्क की 100% जिओ टैगिंग कर ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि रियल टाइम डाटा के आधार पर सुधार कार्य तुरंत शुरू किया जा सके।

बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, HSIIDC के एमडी यश गर्ग और हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के सीईओ मुकेश कुमार आहुजा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read: https://newsindianow.in/lado-lakshmi-scheme-women-of-haryana-will-receive-%e2%82%b92100-per-month-the-chief-ministers-approval-may-come-soon/

Related posts

सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध, करीब दर्जन मांगें मानीं: नायब सिंह सैनी

वन मित्रों की बकाया राशि 15 सितंबर तक होगी जारी, राव नरबीर सिंह ने दिए सख्त निर्देश

लाडवा में नायब सिंह सैनी ने देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 22वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ऑडिटोरियम का उद्घाटन

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More