मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, दिल्ली में क्लाउड सीडिंग ट्रायल पर ₹3.21 करोड़ खर्च होगा,बिनेट मीटिंग में प्रोजेक्ट को मंजूरी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, दिल्ली में क्लाउड सीडिंग ट्रायल पर ₹3.21 करोड़ खर्च होगा,बिनेट मीटिंग में प्रोजेक्ट को मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में दिल्ली में क्लाउड सीडिंग ट्रायल की परियोजना को मंजूरी दी गई।

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्लाउड-सीडिंग के पांच ट्रायल्स के लिए ₹3.21 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी। आईआईटी कानपुर इस परियोजना का कार्यान्वयन और वैज्ञानिक मूल्यांकन करेगा। दिल्ली के बाहरी क्षेत्रों में 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पहला ट्रायल मई के अंत या जून 2025 में किया जा सकता है। दिल्ली सरकार को इसके लिए 13 विभागों और एजेंसियों (डीजीसीए, रक्षा मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय और एअरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से मंजूरी लेनी होगी।

दिल्ली के खाद्य, पर्यावरण और उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “अगर हमें प्रदूषण की लड़ाई जीतनी है, तो टेक्नोलॉजी को सबसे आगे रखना होगा।” हमारा अगला वैज्ञानिक प्रयास क्लाउड-सीडिंग है।सिल्वर आयोडाइड जैसे तत्वों को बादलों में डालकर कृत्रिम बारिश को प्रेरित करना वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है। सरकार इसे AI-आधारित निगरानी और 24×7 पर्यावरण निगरानी का एक पूरक मानती है।

‘ऑपरेशन सिंदूर पर शुक्रिया प्रस्ताव’

“ऑपरेशन सिंदूर” पर बुधवार को दिल्ली कैबिनेट ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। X पर एक पोस्ट में खाद्य, पर्यावरण और उद्योग मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने यह जानकारी दी। दिल्ली की कैबिनेट ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में “ऑपरेशन सिंदूर” के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देने वाला प्रस्ताव पारित किया।

प्रस्ताव में कहा गया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादियों की संरचना को जिस साहस, सटीकता और देशभक्ति से ध्वस्त किया है, वह प्रशंसनीय है। सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को शक्ति, एकता और दृढ़ता का प्रतीक बताया। सेना ने पाहलगाम हमले के बाद सफलतापूर्वक और तीव्रता से जवाब दिया, जो दुनिया को दिखाया कि भारत भूलता नहीं है और माफ नहीं करता।

प्रस्ताव में कहा गया, “हम उन वीर सैनिकों को सलाम करते हैं जिन्होंने 26 निर्दोष लोगों की शहादत का बदला लिया”।

For more news: Delhi

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More