CM Pushkar Dhami ने हाथीबड़कला स्थित मॉल में भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया।

CM Pushkar Dhami ने हाथीबड़कला स्थित मॉल में भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया।

CM Pushkar Dhami ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल में भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया जायेगा। इस अवसर पर फिल्म के अभिनेता श्री विक्रान्त मैसी भी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के अभिनेता श्री विक्रान्त मैसी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक श्री खजान दास, श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, श्रीमती सविता कपूर एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग

SOURCE: https://uttarainformation.gov.in

Related posts

नायब सिंह सैनी का बड़ा संकल्प, 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था में 1 ट्रिलियन डॉलर योगदान देगा हरियाणा

सोहना में नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, 49 बोतल कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद

नायब सिंह सैनी बोले- ‘Go Global’ विजन से बदलेगा हरियाणा, India-UK CETA विकास की दिशा में बड़ा पड़ाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More