मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से की महत्वपूर्ण बैठक, अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा से पहले हुई चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से की महत्वपूर्ण बैठक, अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा से पहले हुई चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से बैठक की, प्रदेश की राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा। जानें अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा से जुड़ी अहम बातें।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि केंद्र पहुंचे और सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से माधव सृष्टि केंद्र पहुंचे, जहां उनका स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। सीएम ने बैठक में संघ की आगामी तीन दिवसीय वार्षिक प्रतिनिधि सभा (13 से 15 मार्च) की तैयारियों पर भी अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष 2025 के कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आने वाले वर्ष की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंडो-कनाडा चेंबर ऑफ कॉमर्स…

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की बैठक दोपहर 2 बजे तक चली, जिसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक में मेयर कोमल सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा और जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं, सुरक्षा और कार्यक्रम संचालन की बारीकियों पर भी चर्चा की। संघ की यह तीन दिवसीय बैठक 1487 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित होगी और इसमें महत्वपूर्ण प्रस्तावों और कार्यक्रमों पर निर्णय लिया जाएगा।

Related posts

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा ऐलान, 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,100 हर महीने

शहीद सुखचैन सिंह के गांव पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, परिवार से मिले और दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम में बढ़ेगी मेट्रो कनेक्टिविटी, सेक्टर-56 से पंचगांव तक 35.25 किमी कॉरिडोर की समीक्षा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More