अग्रवाल समाज स्थापना दिवस पर बोले CM नायब सिंह सैनी- ‘सही नियत और स्पष्ट नीति’ से जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर रही सरकार

अग्रवाल समाज स्थापना दिवस पर बोले CM नायब सिंह सैनी- 'सही नियत और स्पष्ट नीति' से जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर रही सरकार

चंडीगढ़ में अग्रवाल समाज स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए CM नायब सिंह सैनी। कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के व्यापार और उद्योगों को नई मजबूती मिली है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित ‘अग्रवाल समाज स्थापना दिवस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज के गौरवशाली इतिहास, देश के आर्थिक विकास और समाज सेवा में उनके अद्वितीय योगदान की जमकर सराहना की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “अग्रवाल समाज का इतिहास हमेशा से गौरव और गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को ‘एक रुपया, एक ईंट’ का जो कालजयी सिद्धांत दिया, उसने समाज को समानता, सहयोग और एक नई दिशा देने का कार्य किया। आज भी यह समाज उसी सेवा भाव के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के व्यापार और उद्योगों को मिली नई मजबूती

देश के आर्थिक परिदृश्य पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत का व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र वैश्विक पटल पर एक नई पहचान बना रहा है। ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी योजनाओं ने देश के व्यापारियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) और युवा उद्यमियों को आगे बढ़ने के असीमित अवसर प्रदान किए हैं।

सीएम सैनी ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से देश की आर्थिक रीढ़ रहा है और केंद्र सरकार की व्यापार-अनुकूल नीतियों के कारण आज देश का व्यापारिक वर्ग पूरी सुरक्षा और विश्वास के साथ नए निवेश कर रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

सही नियत और स्पष्ट नीति से लोगों की अपेक्षाओं पर खरी उतर रही है हरियाणा सरकार

हरियाणा की प्रगति और अपनी सरकार के संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। सरकार का एकमात्र ध्येय ‘विकसित हरियाणा’ के सपने को सच करना और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने बड़े गर्व के साथ कहा, “हरियाणा सरकार ‘सही नियत, स्पष्ट नीति और जनसेवा के भाव’ से निरंतर प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए तेजी से कार्य कर रही है। हमने प्रशासनिक व्यवस्था को सरल बनाया है, इंस्पेक्टर राज को खत्म किया है और व्यापारियों के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (Ease of Doing Business) को जमीनी स्तर पर लागू किया है।” मुख्यमंत्री ने समाज को आश्वासन दिया कि हरियाणा की प्रगति की रफ्तार को इसी तरह बनाए रखा जाएगा और समाज के हर वर्ग के सहयोग से राज्य को आर्थिक रूप से और समृद्ध बनाया जाएगा।

Related posts

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा ऐलान, 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,100 हर महीने

शहीद सुखचैन सिंह के गांव पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, परिवार से मिले और दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम में बढ़ेगी मेट्रो कनेक्टिविटी, सेक्टर-56 से पंचगांव तक 35.25 किमी कॉरिडोर की समीक्षा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More