मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश, किसान हितैषी फैसला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश, किसान हितैषी फैसला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: जिन गांवों में चकबंदी नहीं हुई है, उन गांवों में अब मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल की बजाय ऑफलाइन माध्यम से फसल की खरीदी की जाएगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में एक और बड़ा फैसला लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब तक जिन गांवों में चकबंदी नहीं हुई है, उन गांवों के किसानों की फसल मेरी फसल—मेरा ब्यौरा पोर्टल की बजाय ऑफलाइन माध्यम से खरीदी जाए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह निर्देश आज यहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हमारी सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिन गांवों में चकबंदी नहीं हुई है, उन गांवों का मेरी फसल—मेरा ब्यौरा पोर्टल पर डाटा न होने के चलते वहां के किसानों को फसल बेचने में परेशानी हो रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए अब सरकार ने निर्णय लिया है कि पोर्टल की बजाए इन गांवों में ऑफलाइन माध्यम से खरीद करवाई जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को जानकारी दी गई कि हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 17.40 लाख महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उज्जवला स्कीम और बीपीएल परिवारों का डाटा घर-घर जाकर वेरीफाई किया जाए। इसके अलावा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एलपीजी सिलेंडरों के लिए डिपो पर गैस कंपनियों द्वारा शिविर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों को एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में ही मिलता रहेगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक श्री राजेश जोगपाल तथा गैस कम्पनियों के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

For more news: Haryana

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More