मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल  से भारत की एकता व अखंडता होगी मजबूत

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल  से भारत की एकता व अखंडता होगी मजबूत

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी “संत कबीर कुटीर” में हरियाणा में रह रहे विभिन्न राज्यों से आए प्रबुद्ध लोगों से मिले

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती के अवसर पर  जिस ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल की शुरुआत की थी, उससे भारत की एकता एवं अखंडता और अधिक मजबूत होगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अपने आवास “संत कबीर कुटीर” में  हरियाणा में  रह रहे विभिन्न राज्यों से जुड़े उनसे मिलने आए प्रबुद्ध लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में रहने वाले विभिन्न राज्यों के कर्मठ लोगों का हरियाणा के विकास में अहम योगदान है। सभी के भाईचारे और सहयोगात्मक भाव से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे सभी प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2015 में शुरू हुआ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान’ एक विचार से आगे बढ़कर, आज भारत की आत्मा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की ” सबका साथ सबका विकास” की सोच से प्रेरित बताया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभिनव अभियान के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से राज्यों के बीच बेहतर समझ और जुड़ाव पैदा होगा, जिससे देश की एकता सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के अलग -अलग राज्य भले ही भूगोल में अलग हों, लेकिन हमारे बीच का रिश्ता इतिहास, संस्कृति, बलिदान और संघर्ष की साझी विरासत का है।  सभी राज्यों की बौद्धिक समृद्धि मिलकर हमें यह संदेश देती है कि जब भारत के कोने-कोने से लोग एक साथ आएं, तो श्रेष्ठ भारत की नींव और मजबूत होती है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश के किसी भी नागरिक को अपना कारोबार करने में कोई परेशानी न आए। कोरोना काल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब लोगों के काम धंधे ठप्प हो गए थे तो प्रधानमंत्री ने गरीब लोगों को मुफ़्त अनाज देकर हर गरीब का पेट भरा था।

इस अवसर पर हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा , मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती ,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ , महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता , पूर्व मेयर मदन चौहान , संजय ठेकेदार भी उपस्थित थे।

For more news: Haryana

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More