मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: पंजाब में अब तक 30 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, मुफ्त इलाज से जनता को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: पंजाब में अब तक 30 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, मुफ्त इलाज से जनता को बड़ी राहत

पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 1,77,097 लोगों का इलाज हुआ, पटियाला मेडिकल कॉलेज में 100 से अधिक हृदय रोगियों का इलाज, अब तक 30 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन और ₹267 करोड़ का मुफ्त इलाज प्रदान।

राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 1,77,097 लोगों का इलाज सफलतापूर्वक किया जा चुका है। पटियाला मेडिकल कॉलेज में 100 से अधिक हृदय रोगियों का इलाज किया गया, जो कि देश के अन्य बड़े राज्यों में किसी योजना में नहीं देखा गया है। यह योजना देशभर में किसी भी योजना के लिए अब तक सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज करने वाली योजना बन चुकी है।

कैरबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने योजना के आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि अब तक 30,51,325 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं और ₹267 करोड़ के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा 71 हजार क्लेम्स के लिए ₹60 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। डॉ. बलबीर सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी अस्पतालों के बकाया भुगतान 15 अप्रैल तक पूरा कर दिया जाएगा।

also read: भगवंत मान सरकार के चार साल: ‘संवाद अभियान’ के जरिए जनता…

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य पंजाब की जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। इस योजना से राज्य के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए कोई आर्थिक बाधा नहीं है। AAP सरकार की यह पहल जनता की भलाई और स्वास्थ्य सुरक्षा में एक मिसाल साबित हो रही है।

Related posts

नर्मदा जिला पंचायत में ‘आप’ का हुआ विस्तार: विभिन्न समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति, जानें कौन बनीं जिम्मेदारी का हिस्सा

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More