CM Bhajanlal Sharma : 9 से 14 सितंबर तक दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर रहेंगे ,‘राइजिंग राजस्थान’ अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स मीट

CM Bhajanlal Sharma : 9 से 14 सितंबर तक दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर रहेंगे ,‘राइजिंग राजस्थान’ अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स मीट

CM Bhajanlal Sharma दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सियोल के लिए हुए रवाना

  • दक्षिण कोरिया एवं जापान में निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित
  • उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने भी किया प्रस्थान
CM Bhajanlal Sharma की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमण्डल रविवार शाम को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सियोल (दक्षिण कोरिया) के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमण्डल में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री शिखर अग्रवाल, उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा 9 से 14 सितंबर तक दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर रहेंगे और जयपुर में 9 से 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के लिए निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। इस दौरान दक्षिण कोरिया एवं जापान के कई शहरों में निवेशक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में मुख्यमंत्री ग्लोबल कंपनीज के प्रतिनिधियों एवं व्यापारिक समूहों से विस्तृत चर्चा कर उन्हें प्रदेश में निवेश करने के लिए न्यौता देंगे।
इससे पहले रविवार सुबह मंत्रिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण ने मुख्यमंत्री निवास एवं जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को सफल यात्रा के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More