CIL : कोल इंडिया लिमिटेड ,वित्त वर्ष 2024-25 में अगस्त तक कोयले का उत्पादन 384 मिलियन टन तक पहुंचा, कोयले की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता उजागर

CIL : कोल इंडिया लिमिटेड ,वित्त वर्ष 2024-25 में अगस्त तक कोयले का उत्पादन 384 मिलियन टन तक पहुंचा, कोयले की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता उजागर

अप्रैल से अगस्त 2024 की अवधि के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का उत्पादन बढ़कर 290.39 मिलियन टन हो गया

कोयला मंत्रालय ने समग्र कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो वित्त वर्ष 2024-25 में अगस्त 2024 तक 384.08 मिलियन टन (अनंतिम) तक पहुंच गया है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान यह 360.71 मिलियन टन था, जो 6.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल से अगस्त 2024 की अवधि के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का उत्पादन बढ़कर 290.39 मिलियन टन हो गया, जो पिछली वर्ष की इसी अवधि के दौरान 281.46 मीट्रिक टन की तुलना में 3.17 प्रतिशत की वृद्धि है। कैप्टिव और अन्य कंपनियों से भी कोयले के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो अप्रैल से अगस्त 2024 तक 68.99 मिलियन टन तक पहुंच गया – यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 52.84 मिलियन टन की तुलना में 30.56 प्रतिशत की एक अच्छी खासी वृद्धि है।

 

 

इस बीच, अगस्त 2024 तक संचयी कोयला प्रेषण में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। अगस्त 2024 तक संचयी कोयला प्रेषण वित्त वर्ष 2024-25 में 412.07 मिलियन टन (अनंतिम) था, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान 391.93 मिलियन टन था। यह 5.14 प्रतिशत की प्रशंसनीय योग्य वृद्धि को दर्शाता है।

 

कोल इंडिया लिमिटेड ( CIL)ने अप्रैल से अगस्त 2024 तक 309.98 मिलियन टन कोयला भेजा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान भेजे गए 305.37 मिलियन टन की तुलना में 1.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसके अलावा,  कैप्टिव और अन्य कंपनियों ने 76.95 मिलियन टन का उल्लेखनीय कोयला प्रेषण दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान भेजे गए 58.53 मिलियन टन की तुलना में 31.48 प्रतिशत की  बहुत अच्छी वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि कोयला क्षेत्र की बेहतर रसद क्षमताओं और कोयले की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

***

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे नगर निगम सदन भवन की आधारशिला, 15 महीने में पूरा होगा निर्माण

वाराणसी: 259 करोड़ रुपये से बिछेगी सीवर और पेयजल लाइन, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की अहम द्विपक्षीय बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More