मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए तिरंगा यात्रा में शामिल, “कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए तिरंगा यात्रा में शामिल, "कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर हमला बोला और कहा कि हमारी सरकार भारत की आन बान शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों ने सौ से अधिक आतंकियों को मार डाला।

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी आज उत्तर प्रदेश में एक तिरंगा यात्रा निकाल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस यात्रा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए सेना के शौर्य कि प्रशंसा की। उन्हें पाकिस्तान पर भारी हमला बोलते हुए कहा कि हमने पूरी दुनिया को बताया है कि अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा देश भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम को सैल्यूट करते हुए अपने बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए उत्सुक है। हम सभी प्रदेशवासी प्रधानमंत्री जी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई देते हैं। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के साथ एक क्रूर घटना हुई, जिसे पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया, जिससे पूरा देश गुस्सा था।

भारत की आन बान शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने, कई संकेत देने के बावजूद, पहले ही दिन 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया और भारत की आन बान शान की रक्षा करने के लिए एक अभियान चलाया। हमने यह भी कहा कि हम छेड़ेंगे नहीं और अगर कोई ऐसा करता है तो छोड़ेंगे नहीं।

सैनिकों की तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने तिरंगा यात्रा शुरू की है। ये तिरंगा भारत की आन बान शान है, तिरंगा को सम्मान देने के लिए आज से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा। आपकी ये उपस्थिति भारत की सेना के प्रति सम्मान का अच्छा उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तो हम राष्ट्रहित में काम करें। 140 करोड़ भारतीयों के ध्यान में रखकर काम करने से दुनिया को कोई नहीं रोक सकता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान और उसके आका शरारत कर रहे थे। वहां के नेता और आतंकवादी उनके जनाजे में शामिल हो गए। पाकिस्तान एक असफल देश है। दुनिया में पिछले 75 वर्षों में आतंकवाद ही बीज बोया है। पाकिस्तान भी आतंकवाद की चपेट में आ जाएगा। ये ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के दुस्साहस का जनाजा है। भारत की बहन बेटियों का सिंदूर छिनेगा, तो भी कोई रोने के लिए नहीं मिलेगा।

For more news: UP

Related posts

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा ऐलान, 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,100 हर महीने

शहीद सुखचैन सिंह के गांव पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, परिवार से मिले और दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम में बढ़ेगी मेट्रो कनेक्टिविटी, सेक्टर-56 से पंचगांव तक 35.25 किमी कॉरिडोर की समीक्षा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More