मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना की Operation Sindoor पर पहली प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना की Operation Sindoor पर पहली प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने करारा बदला लिया है। सेना ने आतंकियों के 9 स्थानों पर हमला किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सशस्त्र बलों की अद्भुत वीरता और साहस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपेरशन सिंदूर की फोटो को एक्स सोशल मीडिया साइट पर शेयर करते हुए लिखा, “जय हिंद! जय हिंद की सेना।”पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में भारतीय सशस्त्र बलों ने आंतकियों के नौ स्थानों पर हमला किया है। बलों ने बुधवार रात यह कार्रवाई की। रक्षा मंत्रालय ने इसकी सूचना दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी। रक्षा मंत्री ने भारत माता की जय लिखा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय सशस्त्र बलों की प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनका लेख था: भारत माता की जय!

यही नहीं, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी जय हिंद और जय भारत को संबोधित किया। आतंक और अलगाववाद नहीं रहे! हमें भारतीय सेना और वीर जवानों पर गर्व है।

रक्षा अधिकारी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा बलों को सक्रिय किया गया है।

अमेरिका और पाकिस्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तान के डॉन न्यूज ने बताया कि इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए, जो एक “कायरतापूर्ण हमला” था।

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी अपनी पहली टिप्पणी की। ट्रम्प ने कहा, ‘हमने ओवल के अंदर जाते ही इसके बारे में सुना। मुझे लगता है कि जनता कुछ जानती थी कि कुछ होने वाला था। वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। वास्तव में, वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूँ कि यह बहुत जल्दी समाप्त हो जाएगा।’

For more news: UP

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More