मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान, “2014 से पहले देश में आतंकी हमले होते थे, तो उस समय..।”

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान, "2014 से पहले देश में आतंकी हमले होते थे, तो उस समय..।"

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना को बधाई दी और इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। उनका दावा था कि भारत आतंकवाद को मिटाने में सक्षम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। बातचीत के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सीएम सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई बैठक की जानकारी दी। सैनी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना को बधाई दी। उन्होंने ये भी कहा कि ऐतिहासिक निर्णय अगर कोई व्यक्ति ले सकता है, तो उसका नाम नरेंद्र मोदी है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “2014 से पहले जब भी देश में आतंकी हमले होते थे, तो उस समय की सरकारें हाथ पर हाथ रखे देखते रहती थी।” लेकिन पहली बार हमारी सेना ने दुश्मन की जड़ों तक वार किया है और भारत अब आतंकियों को उन्हीं की जमीन पर जवाब देने में सक्षम है। ये पहली बार है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत भारत में आतंकवादी घटना को अंजाम देने पर हमारी सेना आतंकवाद की जड़ों को खारिज कर देती है।”

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद हर भारतीय हैरान है

उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम में हुई हालिया आतंकी घटना ने पूरे देश को हिला दिया था और हर भारतीय को क्रोध आया था। उनका कहना था कि देशवासी चाहते थे कि इस घृणित हमले का सख्त जवाब दिया जाए, और प्रधानमंत्री मोदी ने इस भावना को समझते हुए सख्त कार्रवाई की। “जब उरी में हमला हुआ था, तब हमारे जवानों ने पाकिस्तान की सरहद में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी,” सैनी ने कहा। बाद में पुलवामा जैसे हमले हुए, जिसके बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई।”

पहलगाम हमले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे लोग जब वहां घूमने गए थे तो आतंकियों ने उस कुकृत्यों अंजाम दिया, जिससे पूरा देश आहत था।” PM मोदी ने अपनी बातों को करके दिखाया। उनका कहना था कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद का जो कुछ भी बच गया है, उसे समाप्त कर दिया जाए।”

For more news: Haryana

Related posts

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

पंजाब में खुले मैनहोल्स पर लगाम: हरजोत सिंह बैंस ने किया बड़ा ऐलान, 30 जून तक शहर होंगे पूरी तरह सुरक्षित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More