मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि हरियाणा में भी आपको 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि हरियाणा में भी आपको 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा का दौरा किया। यहां उन्होंने ‘राजकीय पशुचिकित्सा पॉलीक्लिनिक’ की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में मथाना गौवंश धाम एवं अनुसंधान केंद्र में गौ चिकित्सालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर घर में एक गाय होनी चाहिए। क्योंकि गाय पालना कई बीमारी दूर करेगा।

उनका कहना था, “हम पहले इसके लिए 25000 रुपये पहले सब्सिडी देते थे, अगर पशु-पालक घर में गाय रखना चाहता है और भूमिहीन है तो प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार एक गाय पर 30,000 रुपये की सब्सिडी दे रही है।”

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बेसहारा गौवंश सड़कों पर नहीं घूमेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मथाना में आधुनिक पशु अस्पताल और गौशाला के निर्माण से बीमार गौवंश का इलाज और बेसहारा गौवंश सड़कों पर नहीं घूमेगा। क्षेत्र के पशुपालकों को भी यहां पर अपने पशुओं का इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी। क्योंकि गौ माता की सेवा हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, हमारी सरकार गौ संरक्षण पर लगातार काम कर रही है। इस मौके पर, मैं गौवंश धाम को ₹21 लाख की सहयोग राशि देने का सौभाग्य मिला।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गौसेवा की एक तस्वीर को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “गौ माता के आशीष तै, नहीं बड़ा कोए वरदान..। जिसकी आँगण गऊ बसै, उसके पास धन होगा।”

उनका कहना था, “हरियाणा की सहकारी दुग्ध उत्पादक समितियों के दुग्ध उत्पादकों के जिन बच्चों ने 10वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक हासिल किए हैं, हमारी सरकार उनको सहकारी समितियों के माध्यम से ₹2100 और ₹5100 की छात्रवृत्ति दे रही है।”

सरकारी पशु पॉलीक्लिनिक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “आज गाँव बिहोली (लाडवा, कुरुक्षेत्र) में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘राजकीय पशुचिकित्सा पॉलीक्लिनिक’ के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आए सभी पशुपालकों का मैं शुक्रिया कहता हूँ।”

उनका कहना था, “वर्तमान समय में पशुपालन में कई चुनौतियां हैं, जिसमें सबसे बड़ी चुनौती पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर होती है। यह किसानों और पशुपालकों की चिंता को दूर करने में सक्षम होगा। हमारे किसानों के परिवार में पशु बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए यह पॉलीक्लिनिक क्षेत्र में पशुओं को बेहतर उपचार देगा और पशुपालकों की आय को और मजबूत बनाएगा।”

For more news: Haryana

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More