Table of Contents
Border 2 Advance Booking Update: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है. फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रफ्तार पकड़ चुकी है और इसी के साथ इसने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में न सिर्फ रणवीर सिंह की धुरंधर को पीछे छोड़ा है, बल्कि सनी देओल की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं.
9000 शोज के साथ देशभर में हुई ओपनिंग
बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग देशभर में लगभग 9000 शोज के साथ शुरू हुई है. जैसे-जैसे रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नए शोज भी जोड़े जा रहे हैं. फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इससे पहले ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है.
also read: O’Romeo Trailer Release: शाहिद कपूर का खौफनाक गैंगस्टर…
एडवांस बुकिंग में लाखों टिकट बिके
सोमवार सुबह भारत में शुरू हुई बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग ने महज कुछ ही दिनों में बड़ा आंकड़ा छू लिया है. बुधवार सुबह तक फिल्म के 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. ओपनिंग डे के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 3.43 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जिसमें लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं BookMyShow की रिपोर्ट के मुताबिक, हर घंटे फिल्म के लगभग 3000 टिकट बिक रहे हैं, जो दर्शकों की दीवानगी को साफ दिखाता है.
धुरंधर और जाट को छोड़ा पीछे
एडवांस बुकिंग के मामले में बॉर्डर 2 ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
-
सनी देओल की फिल्म जाट ने जहां 2.4 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी,
-
वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर ने 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
इसके मुकाबले बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, इसी ट्रेंड को देखते हुए फिल्म की ओपनिंग बेहद धमाकेदार होने वाली है.
View this post on Instagram
बॉर्डर 2: स्टारकास्ट और रिलीज डिटेल्स
बॉर्डर 2, साल 1997 में रिलीज हुई जे.पी. दत्ता की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस बार फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है.
देशभक्ति के रंग में रंगी फिल्म
26 जनवरी के मौके पर रिलीज हो रही बॉर्डर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म के गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. खास तौर पर ‘संदेसे आते हैं’ गाना एक बार फिर देशभक्ति की भावना जगा रहा है.