ATM Cash Withdrawal: ATM से जल्द निकलेंगे 10, 20 और 50 रुपये के नोट, दुकानदारों से छुट्टे पैसे की झिकझिक खत्म। जानें RBI और सरकार की नई योजना और छोटे नोटों की सप्लाई।
ATM Cash Withdrawal: डिजिटलाइजेशन के इस दौर में जहां ऑनलाइन बिल पेमेंट और रिचार्ज आम हो गए हैं, वहीं छोटे नोटों की कमी आम लेन-देन में परेशानी का कारण बन रही थी। अक्सर बाजार में 100 या 500 रुपये के नोट लेकर जाने पर दुकानदार कहते थे, “भाई साहब! छुट्टे नहीं हैं।” अब इस समस्या को हल करने के लिए सरकार ने ATM से 10, 20 और 50 रुपये के नोट निकालने की योजना बनाई है।
सरकार की योजना क्या है?
केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देश में छोटे नोटों की कोई कमी नहीं है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 10 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। हालाँकि, ATM से कैश निकालते समय अधिकांश लोग 500 रुपये के नोट ही पाते हैं, जिससे छोटे लेन-देन में दिक्कत होती है।
also read: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेज…
इस समस्या को देखते हुए सरकार ने ‘छोटे मूल्य वाले डिस्पेंसर’ की टेस्टिंग शुरू की है। इन खास ATM मशीनों से सीधे 10, 20 और 50 रुपये के नोट निकाले जा सकेंगे। इस पहल से आम लोग ATM से कैश निकालते समय छुट्टे नोट आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
छोटे नोटों की सर्कुलेशन की स्थिति:
मौजूदा वित्तीय वर्ष में (26 फरवरी तक) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 439.4 करोड़ रुपये के 10 रुपये के नोट, 193.7 करोड़ रुपये के 20 रुपये के नोट और 130.3 करोड़ रुपये के 50 रुपये के नोट जारी किए। पिछले साल की तुलना में नोटों की सप्लाई बढ़ाई गई है।
RBI नियमित रूप से नोटों की डिमांड और सप्लाई की समीक्षा करता है और आवश्यकता अनुसार नए नोट छापता है। सरकार के अनुसार, कम मूल्य वाले नोटों की मांग बैंक नोट और सिक्कों के माध्यम से पूरी की जाती है। डिजिटल पेमेंट भी अब छोटे मूल्य के लेन-देन का बड़ा हिस्सा बन गया है।
इस नई पहल से आम लोगों को छुट्टे पैसे की समस्या से राहत मिलेगी और ATM से कैश निकालना और भी आसान हो जाएगा।