लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023, 28 एवं 29 अगस्त 2024 को आयोजित किए जाएंगे 6 विषयों के साक्षात्कार

लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023, 28 एवं 29 अगस्त 2024 को आयोजित किए जाएंगे 6 विषयों के साक्षात्कार

 राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत 6 विषयों के साक्षात्कार का आयोजन आगामी 28 एवं 29 अगस्त को किया जाएगा।

आयोग सचिव ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार सिंधी, म्यूजियोलॉजी तथा म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट- सितार विषय हेतु साक्षात्कार 28 अगस्त 2024 तथा पंजाबी, म्यूजिक- वॉय​​लिन एवं म्यूजिक- तबला के साक्षात्कार का आयोजन 29 अगस्त 2024 को किया जाएगा।
आयोग सचिव ,साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे आयोग सचिव ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें।
——————————

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More