Assembly Speaker Vasudev Devnani :अजमेर में जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहे प्रशासन

Assembly Speaker Vasudev Devnani :अजमेर में जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहे प्रशासन Assembly Speaker Vasudev Devnani :अजमेर में जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहे प्रशासन

  Assembly Speaker Vasudev Devnani :फॉयसागर से वैशाली नगर तक विभिन्न इलाकों का किया निरीक्षण ,

  •   रात्रि में सतर्क रहेगी पुलिस, प्रशासन और बाढ़ बचाव से संबंधित टीम
 अजमेर में भारी बारिश और विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के बाद Assembly Speaker Vasudev Devnani  शुक्रवार को पूरा दिन क्षेत्र में निरीक्षण करते रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को 24 घण्टे खासकर रात्रि में अलर्ट रहने को कहा।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन जलभराव वाले क्षेत्रों में पम्प सेट चालू करके पानी निकाले। जिन इलाकों में लोग फंसे हैं, वहां राहत पहुंचाए। एनडीआरफ, एसडीआरएफ और बाढ़ बचाव से संबंधित सभी विभाग 24 घण्टे अलर्ट रहें। रात में किसी भी तरह की परेशानी सामने आने पर तुरंत वहां पहुंचे और आमजन को राहत दें।
श्री देवनानी ने फॉयसागर, हाथीखेड़ा, राज कॉलोनी, बांडी नदी बहाव क्षेत्र, ज्ञान विहार, बी.के. कॉल नगर, गणपति नगर, मोती विहार, सिने वल्र्ड, मित्तल अस्पताल, सागर विहार, वैशाली नगर, पंचशील, लोहागल, जयपुर रोड़ और अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने फॉयसागर झील के ओवर फ्लो होने एवं बांडी नदी में अत्यधिक बहाव होने से उपजे हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी भरा है, वहां से तुरंत पानी निकाले। इसी तरह बांडी नदी बहाव क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति को तुरंत सुधारना शुरू करें।
उन्होंने शहर के सभी इलाकों में सड़क, जलभराव एवं बिजली व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए की अपने-अपने काम शीघ्र शुरू करें। उन्होंने आनासागर झील में जलभराव को देखते हुए आवश्यक दिशा— निर्देश दिए।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More