विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी : जे.एल.एन अस्पताल ,शिव मंदिर का भी जीर्णोद्धार, पूजन,गार्डन खुला,अब पेयजल की भी सुविधा मिलेगी

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी : जे.एल.एन अस्पताल ,शिव मंदिर का भी जीर्णोद्धार, पूजन,गार्डन खुला,अब पेयजल की भी सुविधा मिलेगी

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मरीज व उनके परिजनों अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

अस्पताल में आने वाले मरीज को चिकित्सा संबंधी जांच व उपचार सम्बन्धी समुचित जानकारी व सुविधा उपलब्ध हो। वरिष्ठ चिकित्सक व उनकी टीम नियत समय पर ओपीडी में उपलब्ध रह कर उपचार प्रदान करे। अस्पताल में स्थापित स्पीकर हैल्प डेस्क का भी सभी को लाभ प्राप्त हो।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की आपातकालीन ईकाई के बाहर गार्डन में नवनिर्मित वाटर प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां शिव मन्दिर जीर्णोद्धार के पश्चात पूजन में भी भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस साल के बजट में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। यहां टीबी अस्पताल वाले स्थान पर सैकड़ों करोड़ रूपए की लागत से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह स्मार्ट सिटी योजना के तहत निर्मित पीडियाट्रिक ब्लॉक, पार्किंग और गल्र्स हॉस्टल का भी शीघ्र लोकार्पण कर आमजन को राहत दिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन भी मरीज और उनके परिजन की सुविधा के लिए तत्परता से कार्य करें। ओपीडी व आईपीडी में वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ ही उनकी पूरी टीम समय पर मरीजों को राहत प्रदान करें। अस्पताल परिसर में स्पीकर हैल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इसका पूरा लाभ मरीजों को मिले। अस्पताल में जगह-जगह संकेतक लगाए गए हैं, यह एक अच्छी पहल है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन ईकाई के सामने गार्डन मरीज व परिजन के लिए खोल दिया है। यहां वाटर प्लांट शुरू किया गया है। इससे प्रतिदिन अस्पताल आने वाले हजारों मरीज व उनके परिजनों को राहत मिलेगी। उन्हें शुद्ध पेयजल निःशुल्क उपलब्ध होगा। शीघ्र ही अस्पताल में मात्र एक रूपए में भरपेट भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More