Assembly Speaker Devnani ने की राज्यपाल से मुलाकात,राज्यपाल को विधानसभा में हुए नवाचारों के बारे में दी जानकारी

Assembly Speaker Devnani ने की राज्यपाल से मुलाकात,राज्यपाल को विधानसभा में हुए नवाचारों के बारे में दी जानकारी

 राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मंगलवार को राजभवन में Assembly Speaker Devnani ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Assembly Speaker Devnani  ने इस दौरान राज्यपाल को विधानसभा द्वारा प्रकाशित नव वर्ष की वार्षिक डायरी भेंट की। उन्होंने बताया कि राजस्थान विधानसभा ने इस बार भारतीय नव वर्ष 2081 की शुरुआत के आलोक में डायरी का प्रकाशन किया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद अल्प समय में विधानसभा में किए गए नवाचारों की पुस्तिका भी राज्यपाल श्री बागडे को भेंट की।

राज्यपाल श्री बागडे ने भारतीय नव वर्ष से प्रारंभ विधानसभा डायरी देख प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने डायरी में प्रत्येक महीने के आरंभ में प्रकाशित महापुरुषों के चित्रों की पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की।

——

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More