Asia Cup Hockey 2025: हॉकी एशिया कप के सभी मैचों की टिकट होंगी फ्री, हॉकी इंडिया ने दिया बड़ा एलान

Asia Cup Hockey 2025: हॉकी एशिया कप के सभी मैचों की टिकट होंगी फ्री, हॉकी इंडिया ने दिया बड़ा एलान

Asia Cup Hockey 2025 में हॉकी इंडिया ने किया बड़ा एलान, सभी मैचों की टिकट होंगी फ्री। बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए मुफ्त टिकट कैसे बुक करें, जानिए पूरी जानकारी।

Asia Cup Hockey 2025 के फैंस के लिए खुशखबरी है। बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से शुरू हो रहे पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 के सभी मैचों की टिकट पूरी तरह फ्री होंगी। हॉकी इंडिया ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा की है कि टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में प्रवेश के लिए किसी भी मैच की टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

Asia Cup Hockey 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर में

इस टूर्नामेंट का 12वां संस्करण 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी टीमें बिहार पहुंच चुकी हैं और भारतीय हॉकी टीम का पहला मुकाबला 29 अगस्त को चीन के खिलाफ होगा।

Also Read: ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025: 20 वर्षीय अनकैप्ड प्लेयर इमान…

फ्री टिकट कैसे बुक करें?

फैंस अपने टिकट wwe.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया की आधिकारिक ऐप के माध्यम से मुफ्त में बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग प्रक्रिया आसान और सरल है। बुकिंग के बाद फैंस को वर्चुअल टिकट प्राप्त होगा, जिससे वे अपने स्टेडियम में सीट तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्रॉफी का किया अनावरण

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में हॉकी पुरुष एशिया कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया। यह टूर्नामेंट भारतीय हॉकी के लिए एक बड़ा उत्सव साबित होगा।

भारत का मैच शेड्यूल

  • 29 अगस्त: भारत vs चीन

  • 31 अगस्त: भारत vs जापान

  • 1 सितंबर: भारत vs कजाखस्तान

भारत पूल ‘ए’ में शामिल है, जिसमें चीन, जापान और कजाखस्तान टीमें भी हैं। वहीं, पूल ‘बी’ में चीनी ताइपे, मलेशिया, साउथ कोरिया और बांग्लादेश शामिल हैं। पाकिस्तान ने इस बार टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है, जिसके बाद बांग्लादेश को जगह दी गई है।

Related posts

ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा Sachin Tendulkar का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

India vs West Indies: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द, सिराज-जडेजा की वापसी पर नजर

WBBL 12: मारिजाने कैप ने लिया नाम वापस, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर फोकस; मेलबर्न स्टार्स ने इंग्लैंड की 2 खिलाड़ियों को किया रिटेन

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More