एशिया कप 2025: टीम इंडिया UAE के लिए कब होगी रवाना? बिना ट्रेनिंग कैंप के खेलेंगे टूर्नामेंट

एशिया कप 2025: टीम इंडिया UAE के लिए कब होगी रवाना? बिना ट्रेनिंग कैंप के खेलेंगे टूर्नामेंट

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया 4 या 5 सितंबर को UAE रवाना होगी, बिना ट्रेनिंग कैंप के टूर्नामेंट खेलेगी। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को UAE से, फिर पाकिस्तान और ओमान से मुकाबला।

BCCI ने एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 9 सितंबर से UAE में शुरू होगा और 28 सितंबर तक चलेगा। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा, जिसमें कुल आठ टीमें दो ग्रुप में बंटी हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल होंगे।

खबरों के मुताबिक, टीम इंडिया 4 या 5 सितंबर को यूएई के लिए रवाना होगी। खास बात यह है कि इस बार भारत यूएई में कोई ट्रेनिंग कैंप आयोजित नहीं करेगा। चयनकर्ताओं का मानना है कि आईपीएल 2025 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वे संतुष्ट हैं, इसलिए अतिरिक्त ट्रेनिंग शिविर की जरूरत नहीं पड़ी।

Also Read: इंडिया ने एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान: सूर्यकुमार…

टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ होगा। इसके बाद 14 सितंबर को टीम इंडिया का मुकाबला चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा, जबकि 19 सितंबर को भारत ओमान से भिड़ेगा। यदि भारत और पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचते हैं, तो दोनों टीमों के बीच एक और मुकाबला होगा। इसके अलावा, फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर संभव है, जो 28 सितंबर को खेला जाएगा। ऐसे में 2025 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हो सकते हैं।

Related posts

BCCI का IPL 2026 के लिए नया आदेश; खिलाड़ियों और कमेंटेटर्स के सोशल मीडिया पोस्ट पर लगी रोक

डोप टेस्ट मिस करने पर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा मुश्किल में; नाडा ने ‘वियरअबाउट’ विफलता के लिए जारी किया नोटिस

KKR vs DC IPL 2026: 18 करोड़ के मथीशा पथिराना की वापसी पर ड्वेन ब्रावो का बड़ा अपडेट, प्लेऑफ के लिए केकेआर को चाहिए 5 में से 5 जीत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More