अगस्त में लगातार गिर रहे सोने के दाम, जानें सितंबर में Gold Price का रुख क्या रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक संकेत और जियोपॉलिटिकल तनाव में नरमी से सोने की कीमतों में मिलाजुला असर होगा।
Gold Price: अगस्त के अंतिम दस दिनों में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशक, व्यापारी और ज्वैलर्स सभी की निगाहें इस कीमती धातु पर टिकी हैं। अगस्त की शुरुआत में सोना रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था, लेकिन भूराजनीतिक तनाव में कमी और वैश्विक आर्थिक संकेतों के असर से इस महीने कीमतों में कमजोरी आई है।
8 अगस्त को सोने के दाम 22 कैरेट सोने का सॉवरेन लगभग 74,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में लगातार गिरावट के कारण 18 अगस्त को इसका भाव 9,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। ज्वैलर्स ने इस गिरावट का स्वागत किया है क्योंकि लंबे समय से रुके हुए खरीदार अब बाजार में लौट सकते हैं।
Also Read: केन्द्रीय कैबिनेट ने ऑनलाइन गेमिंग बिल को दी मंजूरी,…
विशेषज्ञों की नजर
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट प्रणब मेहर के अनुसार, आने वाले हफ्तों में सोने की कीमतों में मिलाजुला रुख रहने की संभावना है। उनकी राय में अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और यूएस फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक इस रुझान को प्रभावित करेगी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मानव मोदी का कहना है कि सोने की मांग में कमी का मुख्य कारण भूराजनीतिक तनाव में नरमी है। रूस-यूक्रेन युद्ध में कूटनीतिक प्रयासों से शांति की उम्मीदें बढ़ी हैं और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव में भी सुधार हुआ है।
आगे का रुख क्या होगा?
सोने की कीमतों का भविष्य वैश्विक आर्थिक स्थिति, जियोपॉलिटिकल हलचलों और अमेरिकी मौद्रिक नीति पर निर्भर करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान गिरावट खरीदारों के लिए एक अवसर हो सकता है, जिससे सितंबर में बाजार में सक्रियता बढ़ सकती है।