Table of Contents
Asia Cup 2025 Promo में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद बढ़ा, वीरेंद्र सहवाग की मौजूदगी और स्क्रिप्ट पर सोशल मीडिया में नाराजगी, फैंस ने बायकॉट की चेतावनी दी।
Asia Cup 2025 Promo: क्रिकेट एशिया कप 2025 को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने टूर्नामेंट का आधिकारिक प्रोमो जारी किया। इसमें भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को हाईलाइट किया गया है। लेकिन इस प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिल रही है और कई फैंस ने एशिया कप के बायकॉट की धमकी दे दी है।
प्रोमो में नजर आए वीरेंद्र सहवाग, विवाद बढ़ा
प्रोमो में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को दिखाया गया है। आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव छक्का मारते हैं और भारत जीतता है। एक मुस्लिम बुजुर्ग और एक बच्ची के बीच संवाद के बाद वीरेंद्र सहवाग एंट्री लेते हैं और कहते हैं, “बात टीम इंडिया की है, 140 करोड़ धड़कनें एक साथ धड़केंगी।” हालांकि इस स्क्रिप्ट पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है और इसे भावनात्मक खेल और धार्मिक रंग देने का आरोप लगाया है।
Also Read: एशिया कप 2025 में शामिल 8 टीमों की ICC टी20 रैंकिंग और…
क्यों बढ़ा विवाद?
प्रोमो ऐसे समय में आया है जब पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत-पाक मैच पर विवाद पहले से ही गरमाया हुआ था। कई लोग मान रहे हैं कि ऐसे समय में भारत-पाक मैच का प्रचार करना और भावनात्मक दृश्य दिखाना सही नहीं है।
सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने #BoycottAsiaCup2025 ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने Sony Sports Network को आड़े हाथों लिया है और सवाल उठाया है कि एक हमले के बाद भारत-पाक मैच को लेकर इतनी संवेदनशीलता क्यों नहीं दिखाई जा रही है?
कब और कहां होगा India vs Pakistan मैच?
Asia Cup 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और दो ग्रुप बनाए गए हैं।
-
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, ओमान, यूएई
-
ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग