एशिया कप 2025 का धमाकेदार आगाज अफगानिस्तान के 25 वर्षीय ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की रिकॉर्ड तोड़ पारी से हुआ। हांगकांग के खिलाफ पहले मैच में उमरजई ने मात्र 21 गेंदों में 53 रन बनाए और टी20 एशिया कप इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारत के सूर्यकुमार यादव का 22 गेंदों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
मुकाबला अबूधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला गया, जहां अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत विजयी ढंग से की। अफगानिस्तान की टीम शुरुआती दबाव के बावजूद उमरजई और ओपनर सेदिकुल्लाह अटल की बेहतरीन बल्लेबाजी से 188/6 का मजबूत स्कोर बना सकी।
also read: एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया ने नेट्स पर दिखाए…
उमरजई ने 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 252 से अधिक के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए मोहम्मद नबी का 21 गेंदों पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वहीं, सेदिकुल्लाह ने नाबाद 73 रन बनाए और टीम को मजबूती प्रदान की।
हांगकांग की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरू से ही दबाव में रही और 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 94 रन ही बना सकी। बाबर हयात ने 39 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। अफगान गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को रोक दिया। गुलबदिन नायब और फजलहक फारूकी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कप्तान राशिद खान, नूर अहमद और उमरजई को 1-1 सफलता मिली।
इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने एशिया कप में शानदार शुरुआत की है और टूर्नामेंट के अन्य मैचों में भी उनका प्रदर्शन देखने लायक होगा।