आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति पर केंद्र सरकार को घेरा। केजरीवाल ने गाड़ियों के माइलेज घटने और इंजन खराब होने का दावा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को अनिवार्य रूप से लागू करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार के इस कदम को जनता विरोधी और तानाशाही करार देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज देश का हर वाहन मालिक परेशान है,
गाड़ियों का माइलेज घटा, इंजन हो रहे खराब: आप (AAP) का गंभीर आरोप
एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना पूरी तैयारी और रिसर्च के देश के करोड़ों वाहन मालिकों पर E20 ईंधन थोप दिया है। उन्होंने कहा, “आज देश के आम नागरिक शिकायत कर रहे हैं कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों का माइलेज 10 फीसदी तक कम हो गया है। इसके अलावा,
केजरीवाल ने सवाल उठाया कि देश के मध्यम वर्ग और गरीब जनता ने अपनी मेहनत की कमाई से जो गाड़ियां खरीदी हैं, उनके नुकसान की भरपाई कौन करेगा? क्या सरकार इस आर्थिक नुकसान का मुआवजा देगी?
“क्या जनता आपके ‘एक्सपेरिमेंट’ की प्रयोगशाला है?” – केजरीवाल का पीएम को पत्र
सरकार कह रही है कि ethanol के मुद्दे पे वो जनता की कोई बात नहीं मानेगी। सरकार का इतना अहंकार सही नहीं है। जनता की आवाज़ सुनो। pic.twitter.com/a7tCSOrU0F
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 9, 2026
आप सुप्रीमो ने सुप्रीम कोर्ट में सरकार के ही वकील (अटॉर्नी जनरल) द्वारा दिए गए उस बयान का हवाला दिया, जिसमें E20 ईंधन कार्यक्रम को एक ‘प्रयोग’ (Experiment) बताया गया था। केजरीवाल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “अगर यह सिर्फ एक प्रयोग है, तो इसे पूरे देश पर जबरन क्यों लागू किया गया? क्या देश की 30 करोड़ गाड़ियां और देश की जनता आपकी प्रयोगशाला हैं? प्रधानमंत्री जी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए और इस तानाशाही फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए।”
अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि वे इस ‘मिजएडवेंचर’ (गलत फैसले) के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक कड़ा पत्र लिखने जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की मांग: पेट्रोल पंपों पर जनता को मिले ईंधन चुनने का विकल्प
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि सरकार कंपनियों के दबाव में काम करना बंद करे और जनता को राहत दे। केजरीवाल ने कहा कि देश के हर पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को यह विकल्प (Option) मिलना चाहिए कि वे अपनी गाड़ी के अनुसार ईंधन चुन सकें। पंपों पर बिना इथेनॉल वाला शुद्ध पेट्रोल (E0), 10% इथेनॉल वाला (E10) और E20 पेट्रोल अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने ऑटोमोबाइल कंपनियों को भी चेतावनी दी कि वे सरकार के दबाव में आकर जनता से झूठ बोलना बंद करें और ग्राहकों को लिखित गारंटी दें कि E20 ईंधन से उनकी गाड़ियों को नुकसान नहीं होगा।