अर्जुन बिजलानी ने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में ली नया होस्ट का रोल, अभिषेक कुमार के साथ हुआ मजेदार मोमेंट

अर्जुन बिजलानी ने 'लाफ्टर शेफ्स 3' में ली नया होस्ट का रोल, अभिषेक कुमार के साथ हुआ मजेदार मोमेंट

अर्जुन बिजलानी ने लाफ्टर शेफ्स 3 में होस्ट के रूप में एंट्री मारी, अभिषेक कुमार के साथ मजेदार मोमेंट्स और शो का नया ट्विस्ट दर्शकों के लिए मनोरंजन बढ़ाएगा।

कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें दर्शकों को अर्जुन बिजलानी की एंट्री देखने को मिली। खबरें पहले यह थीं कि अर्जुन ने भारती सिंह की जगह शो होस्ट किया है, लेकिन असलियत में उन्होंने भारती की जगह नहीं बल्कि करण कुंद्रा की अनुपस्थिति में कुछ एपिसोड के लिए उन्हें रिप्लेस किया।

also read: हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की मौत के बाद फैमिली की भावनाओं…

प्रोमो में देखा गया कि तेजस्वी कंटेस्टेंट के तौर पर खाना बना रही थीं और अली ने पूछा कि अगर करण नहीं हैं तो अब क्या होगा। तभी बाइक पर अर्जुन बिजलानी शो में एंट्री मारते हैं, और सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं। अर्जुन ने कहा कि “मेरी कलर्स में वापसी हो गई है और लोगों का प्यार लगातार बढ़ रहा है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस दौरान मजेदार बातचीत भी हुई। तेजस्वी ने अर्जुन से ग्लैमर के बारे में पूछा, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि ग्लैमर कम हो रहा है। इसके बाद गैस सिलेंडर का झगड़ा भी देखने को मिला। अभिषेक कुमार ने मजाक में कहा कि “इतना पैसा लेते हो, गैस के पैसे भी नहीं बचे।” सुनते ही अर्जुन अभिषेक की तरफ दौड़े और कहा, “तेरा शो, तेरा शो कब से हो गया।” अंत में कृष्णा ने हस्तक्षेप कर सबको संभाला।

इस प्रोमो में अर्जुन बिजलानी की एंट्री और कॉमेडी के अंदाज ने दर्शकों का मनोरंजन दोगुना कर दिया है।

Related posts

सयानी गुप्ता की ‘Aasmani’ पर कॉपीराइट विवाद में नया मोड़, SWA की समिति ने शिकायत पर कार्यवाही की बंद

दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर, बोले- मेघना गुलजार से हर बहस में हार जाता था

हनुमान अंश: 2 करोड़ की फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More