Apple जल्द ही iPhone 17e लॉन्च कर सकता है, जो iPhone 17 जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ किफायती दामों में मिलेगा। जानें इसके लॉन्च की तारीख, कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन।
Apple अपने नए iPhone 17e स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस डिवाइस को अगले साल फरवरी से मई के बीच बाजार में पेश कर सकती है। iPhone 17e iPhone 17 का किफायती वर्जन होगा, जिसमें कम कीमत में iPhone 17 जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स और हार्डवेयर मिलेंगे।
also read: नई महिंद्रा बोलेरो लॉन्च होने जा रही है: जानिए फीचर्स,…
iPhone 17e के संभावित फीचर्स
iPhone 17e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन में डायनामिक आईलैंड फीचर भी मिलने की संभावना है। साथ ही, यह iPhone 17 की तरह नए A19 चिपसेट से लैस होगा। फेसआईडी सपोर्ट और 48MP का रियर कैमरा भी इस डिवाइस का हिस्सा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। iPhone 16e की तुलना में iPhone 17e में बड़ी बैटरी होगी, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
कीमत और लॉन्च डेट
Apple ने अभी तक iPhone 17e की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन अफवाहें हैं कि इस फोन की कीमत भारत में लगभग 60,000 से 65,000 रुपये के बीच हो सकती है। यह iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये से काफी किफायती होगा। कंपनी आमतौर पर ऐसे फोन के लिए कोई बड़ा इवेंट आयोजित नहीं करती और प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी साझा करती है।