Table of Contents
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश 2026 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी शादी की तारीख की घोषणा की है, और इस तारीख का उनके भाई अल्लू अर्जुन की शादी से एक खास संबंध है। अल्लू सिरीश ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर नयनिका रेड्डी से इसी साल सगाई की थी, और अब अगले साल वह दोनों शादी करने जा रहे हैं। सिरीश ने एक मजेदार तरीके से अपनी शादी की तारीख का अनाउंसमेंट किया और साथ ही बताया कि इस तारीख का उनके भाई अल्लू अर्जुन के शादी से गहरा कनेक्शन है।
इंस्टाग्राम पर मजेदार अंदाज में शादी की तारीख का ऐलान
अल्लू सिरीश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ट्रेंडिंग ऑडियो के साथ एक रील पोस्ट की, जिसमें वह अपनी शादी की तारीख की घोषणा करते हैं। इस वीडियो में उनके भतीजे-भतीजियां भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी भतीजियां उनसे पूछती हैं, “बाबाई, आपकी शादी कब है?” इसपर अल्लू सिरीश मजाक करते हुए जवाब देते हैं, “6 मार्च 2026।” फिर भतीजियां पूछती हैं, “संगीत कब है?” तो सिरीश कहते हैं, “हम साउथ इंडियंस हैं, हमारे यहां संगीत नहीं होता।”
View this post on Instagram
अल्लू सिरीश ने भाई अल्लू अर्जुन की शादी की तारीख को चुना
अल्लू सिरीश ने बताया कि वह अपनी शादी की तारीख जानबूझकर 6 मार्च को रख रहे हैं, जो उनके भाई अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी की तारीख है। अल्लू सिरीश ने इस बारे में मिड डे से बातचीत करते हुए कहा, “जब हमारे कुंडली और चार्ट के हिसाब से हमारी शादी की तारीखें तय की जा रही थीं, तो दो शुभ तिथियां सामने आईं – 25 फरवरी और 6 मार्च। फिर हम ने तय किया कि हम उस तारीख को चुनेंगे, जो हमारे वेडिंग वेन्यू की उपलब्धता के मुताबिक हो, और संयोग से वह तारीख 6 मार्च ही निकली।”
also read: सलमान खान का 60वां जन्मदिन: खास अंदाज में मनाएंगे,…
“हमारे लिए बहुत खास है भाई की शादी की तारीख”
अल्लू सिरीश ने आगे कहा, “अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी की तारीख हमारे लिए बहुत मायने रखती है। ये जानकर खुशी हो रही है कि मैं नयनिका से उसी दिन शादी कर रहा हूं। ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं लगता, जैसे यह एक नियति हो। मेरे भाई और स्नेहा ने जो जिंदगी बनाई है, उनका प्यार, सम्मान और साझा विकास देखकर मुझे बहुत प्रेरणा मिली है। जैसे नयनिका और मैं इस नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि हम ऐसा सफर तय करें, जो समझ, प्यार, और सबसे ज्यादा आपसी सम्मान से भरा हो।”