Airtel Users के लिए खुशखबरी: Adobe Express Premium का 4,000 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन अब फ्री

Airtel Users के लिए खुशखबरी: Adobe Express Premium का 4,000 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन अब फ्री

Airtel Users के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 36 करोड़ यूजर्स को Adobe Express Premium का 4,000 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। जानें कैसे एक्टिवेट करें और इसके फीचर्स।

एयरटेल के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने Adobe के साथ नई पार्टनरशिप की घोषणा की है, जिसके तहत एयरटेल के 36 करोड़ मोबाइल, Wi-Fi और DTH यूजर्स को Adobe Express Premium की फ्री एक्सेस मिलेगी। यह सालाना लगभग 4,000 रुपये की सब्सक्रिप्शन फीस वाला प्लान है, जिसमें यूजर्स जनरेटिव AI, इमेज और वीडियो एडिटिंग, डिजाइन टेम्पलेट्स, स्टॉक एसेट्स, 30,000 प्रोफेशनल फॉन्ट्स, 100GB क्लाउड स्टोरेज और वॉटरमार्क फ्री एक्सपोर्ट्स जैसे फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं।

फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे एक्टिवेट करें

एयरटेल यूजर्स अपने Airtel Thanks ऐप में जाकर सब्सक्रिप्शन को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के क्रेडिट कार्ड या पेमेंट डिटेल्स की जरूरत नहीं होगी। Adobe Express Premium के फीचर्स में शामिल हैं:

  • इमेज जनरेशन और बैकग्राउंड रिमूवल

  • वन-टैप वीडियो एडिटिंग और ऑटो-कैप्शन

  • इंस्टैंट रिसाइज फीचर्स

  • डिजाइन टेम्पलेट और स्टॉक एसेट्स

  • 30,000 प्रोफेशनल फॉन्ट्स

  • 100GB क्लाउड स्टोरेज

  • वॉटरमार्क फ्री एक्सपोर्ट

also read: WhatsApp में नया सिक्योरिटी फीचर, हैकर्स के लिए मुश्किल…

एयरटेल की दूसरी AI पार्टनरशिप

एयरटेल ने इससे पहले Perplexity AI Pro के साथ भी पार्टनरशिप की थी। इसके तहत यूजर्स को एक साल के लिए Perplexity AI Pro फ्री में मिलता है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 17,000 रुपये है।

जियो और अन्य कंपनियों की AI पेशकश

केवल एयरटेल ही अपने यूजर्स को फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं दे रही। रिलायंस जियो ने Google Gemini Pro के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत जियो यूजर्स को 18 महीने के लिए प्रो प्लान फ्री मिलता है, जिसकी कीमत 35,000 रुपये से ज्यादा है। इसी तरह, OpenAI ने भी ChatGPT Go Plan को भारत में फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया है, जिसका मासिक मूल्य लगभग 400 रुपये है।

Related posts

Tecno Camon Slim 5G की लॉन्चिंग कन्फर्म, 6.39mm पतला फोन 6000mAh बैटरी के साथ आएगा

iQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ कीमत ₹28,999

Motorola Edge 70 Neo जल्द होगा भारत में लॉन्च, 40 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More