Adani Group: अमेरिका में अडानी समूह की ग्यारह कंपनियों में किसी पर भी आरोप नहीं हैं, ग्रुप CFO जुगेशिंदर सिंह ने दी सफाई

Adani Group: अमेरिका में अडानी समूह की ग्यारह कंपनियों में किसी पर भी आरोप नहीं हैं, ग्रुप CFO जुगेशिंदर सिंह ने दी सफाई

Adani Group: अडानी समूह के सीएफओ ने बताया कि अडानी समूह की 11 पब्लिक कंपनियों या सब्सिडियरी कंपनियों में से कोई भी अमेरिका के न्याय विभाग में दायर मामले में प्रतिवादी नहीं है।

Adani Group News: अडानी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगेशिंदर रॉबी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अडानी ग्रुप पर रिश्वतखोरी के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है कि अडानी ग्रुप की 11 पब्लिक कंपनियों में से किसी एक पर भी अमेरिका में कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रीन एनर्जी के एक सौदे को लेकर लगाए गए आरोप केवल 10 प्रतिशत के बराबर हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जुगेशिंदर रॉबी सिंह ने कहा कि पिछले दो दिनों में आपने अडानी समूह को लेकर कई खबरें देखी हैं। ये अडानी ग्रीन एनर्जी के सौदे से जुड़ा हुआ है, जो कंपनी के कुल कारोबार का मात्र दस प्रतिशत भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले की अधिक जानकारी दी जाएगी।

अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि बहुत सारी खबरें और रिपोर्ट अवांछित मुद्दों को उठाकर हेडलाइन बनाने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा,  कि पूरे मामले की समीक्षा के बाद, हम कानूनी फाइलिंग में विस्तृत उत्तर देंगे। अउन्होंने स्पष्ट किया कि अडानी समूह की 11 पब्लिक कंपनियों या सब्सिडियरी कंपनियां हैं और उनमें से कोई भी अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस द्वारा दायर मामले में प्रतिवादी (Defendents) नहीं है.

गुरुवार 21 नवंबर 2024 को अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और अडानी ग्रीन के निदेशकों पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। अडानी समूह ने, हालांकि, इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और साफ किया है कि समूह सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगी।

Related posts

WhatsApp Business AI लॉन्च: भारत के छोटे व्यवसायों के लिए मेटा का बड़ा तोहफा; स्थानीय भाषाओं में मिलेगा AI असिस्टेंट

टाटा ट्रस्ट्स की बोर्ड बैठक टली: अब 16 मई को होगी मीटिंग; बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला

EPFO के नए सख्त नियम: PF ट्रस्टों पर लगाम लगाने के लिए रिस्क-आधारित ऑडिट और ब्याज दर पर कैपिंग अनिवार्य

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More