RAJASTHAN Energy Minister हीरालाल नागर अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की गिरदावरी का कार्य समय पर पूर्ण करें
RAJASTHAN Energy Minister हीरालाल नागर ने निर्देश दिए है कि अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की गिरदावरी का कार्य जिम्मेदारी और समय पर पूर्ण करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाएं। जिला प्रभारी मंत्री ने गुरुवार को टोंक जिला परिषद सभागार में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, जिले में अतिवृष्टि से हुए सरकारी परिसम्पतियों के नुकसान की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की भावना के अनुरूप बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी अधिकारी त्वरित कार्रवाई करें।