कार्यालय, जिला जनसंपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर
ज़िले में धान ख़रीद की व्यवस्था पूरी – डीसी कोमल मित्तल
किसानों से मंडियों में केवल सूखा धान लाने की अपील
साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 15 सितंबर:
पंजाब राज्य में 16 सितंबर से शुरू हो रहे खरीफ सीजन 2025-26 के मद्देनजर ज़िले की मंडियों में धान ख़रीद की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार पूरे राज्य में 16 सितंबर, 2025 से खरीफ सीजन 2025-26 शुरू कर रही है, जो 30 नवंबर, 2025 तक पूरा हो जाएगा, जिससे किसानों को सरकारी दर पर मंडियों में धान की फ़सल बेचने के लिए ज़्यादा समय मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पंजाब के लोगों को प्राकृतिक आपदाओं और बाढ़ का सामना करना पड़ा है और प्रशासन ने आम जनता के लिए बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में भी किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने मंडियों में लाई जाने वाली जीरी की खरीद व भंडारण के उचित प्रबंध किए हैं और किसानों की फसल समय पर खरीद कर 48 घंटे की अवधि में भुगतान कर दिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने किसान भाइयों से अपील की कि वे 17 प्रतिशत तक नमी वाली धान को ही सुखाकर मंडी में लाएं ताकि फसल की समय पर बोली लग सके और किसानों को बिना किसी देरी के उनकी फसल का मूल्य मिल सके।