Rajasthan News: उदयपुर संभाग की ली विभागीय समीक्षा बैठक, बजट घोषणा 2025 -26 के तहत नलकूपों के सभी स्वीकृत कार्य 15 जुलाई तक पूर्ण करें
Rajasthan News: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री भास्कर ए सावंत उदयपुर संभाग के दौरे पर रहे। जहां पर उन्होंने चित्तोडगढ़ जिले के गंगरार तहसील के सुदरी गांव में जल जीवन मिशन कार्याे का निरीक्षण कर ग्रामवासियों से संवाद किया। ग्रामवासियों के साथ चर्चा में योजना के लाभ बतलाते हुए, योजना के संचालन एवं संधारण की जिम्मेदारी निभाए जाने के मुद्दों को रखा गया। इसके साथ ही गंगरार मुख्यालय पर जिला कलक्टर की अनुशंषा से ग्रीष्म संवर्धन मद में स्वीकृत कार्य का भी निरीक्षण किया।