100
8 जून को डीएवी कॉलेज फॉर एजुकेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पाबंदी
होशियारपुर, 7 जून:
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर अमरबीर कौर भुल्लर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 8 जून 2025 को डीएवी कॉलेज फॉर एजुकेशन, आर्य समाज रोड, होशियारपुर के आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।