Minister Dr. Jitendra Singh ने स्व-शासन और विकास के लिए दृष्टिकोण का खुलासा किया,जम्मू-कश्मीर को सशक्त बनाना

Minister Dr. Jitendra Singh ने स्व-शासन और विकास के लिए दृष्टिकोण का खुलासा किया,जम्मू-कश्मीर को सशक्त बनाना

Union Minister Dr. Jitendra Singh ने कहा, “डबल इंजन सरकार जम्मू-कश्मीर@2047 की परिकल्पना को आगे बढ़ाएगी”

Union Minister Dr. Jitendra Singh ने आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, महत्वाकांक्षी जम्मू-कश्मीर @2047 परिकल्पना प्रस्तुत की, और इसे विजन इंडिया @2047 का एक अभिन्न अंग बताते हुए कहा, “डबल इंजन सरकार जम्मू-कश्मीर @2047 परिकल्पना को आगे बढ़ाएगी।”
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह :ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव , लोकतांत्रिक आकांक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि
  •  डॉ. सिंह ने श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर की प्रगति और भविष्य पर प्रकाश डाला

डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के बारे में बोलते हुए, इसे एक ऐतिहासिक विकास बताया। उन्होंने कहा कि एक दशक में पहली बार, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे – जो क्षेत्र की जीवंत लोकतांत्रिक आकांक्षाओं की वास्तविकता है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस चुनावी घटना को “भारत के इतिहास में एक मौलिक कदम” बताया है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व को जाता है।

Union Minister Dr. Jitendra Singh ने याद दिलाया कि 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल शुरू होने के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर कई क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं, जिनका क्षेत्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रभावी ढंग से “भारत को सदियों पुराने प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया है।”

डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्थानीय स्वशासी संस्थानों में बदलाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपने अंतिम चरण में है और आजादी के बाद पहली बार जिला परिषदों की स्थापना की जा रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री महोदय ने कहा कि दशकों पहले 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधनों के कार्यान्वयन के बावजूद, जम्मू-कश्मीर पिछले नेताओं के गुप्त उद्देश्यों और निहित स्वार्थों के कारण अपवाद बना रहा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करना इस परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण कदम था।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने रेखांकित किया कि विजन @ 2047 वैश्विक और घरेलू दोनों स्तर पर कैसे प्रभाव डालेगा, इस बात पर बल देते हुए कि जब हम 2047 को 2024 के चश्मे से देखते हैं, तो कई मौजूदा अवधारणाएं अप्रचलित हो जाएंगी। उन्होंने वर्ष 1950 के दशक में टेलीविजन के आगमन की तुलना की, जिसने 1960 में अमेरिकी राष्ट्रपति की राजनीति को बदल दिया और इसकी तुलना दुनिया के अग्रणी देशों में भारत की वर्तमान स्थिति से की, इस स्थिति का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बल देकर कहा कि केंद्र और जम्मू-कश्मीर दोनों में “डबल इंजन सरकार” एक वरदान सिद्द होगी, जो परिवर्तन के तीन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी: ए) लोकतांत्रिक संस्थानों का लोकतंत्रीकरण: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को पुनर्जीवित करना और उनका विस्तार करना। बी) स्व-शासन के माध्यम से शासन: स्थानीय स्वशासन और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना। सी) अनछुए क्षेत्रों की खोज द्वारा विकास: नए विकास के अवसरों को खोलना, जैसे कि अरोमा मिशन के माध्यम से नवीन कृषि-स्टार्टअप, जिसने क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमशीलता के रास्ते तैयार किए हैं।

उन्होंने स्थानीय शासन और चुनावी प्रक्रियाओं में पिछली अक्षमताओं का स्मरण किया, जैसे न्यूनतम वोट शेयर वाले प्रतिनिधियों का चुनाव। डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में इस प्रथा के लिए अपने विरोध पर प्रकाश डाला और चुनावी प्रतिनिधित्व के लिए न्यूनतम सीमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में, ऐतिहासिक परिवर्तनों से लोकतांत्रिक आकांक्षाएं फली-फूली हैं और एक स्थिर, शांतिपूर्ण जम्मू-कश्मीर सामने आया है। उन्होंने बताया कि हाल के लोकसभा चुनावों में कुल मतदान लगभग 60 प्रतिशत था, जो लगभग राष्ट्रीय औसत के बराबर था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा में शामिल होने के महत्व को रेखांकित किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री महोदय ने शिकायत निवारण के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) मॉडल की प्रशंसा की, जो लगभग 97-98 प्रतिशत निपटान दर सुनिश्चित करता है। उन्होंने किसानों के लिए ड्रोन मैपिंग जैसी तकनीकी प्रगति का भी उल्लेख किया, जो स्थानीय समुदायों को सशक्त बना रही है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त करने के बारे में लाल किला से प्र्धानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा को याद किया, एक सुधार जो केवल राज्यपाल शासन के बाद जम्मू-कश्मीर में लागू किया गया था। उन्होंने शासन में आसानी के लिए नौकरशाही बाधाओं को कम करते हुए स्व-सत्यापन की ओर बदलाव पर भी प्रकाश डाला।

विकास की संभावनाओं के बारे में बातची करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद, अज्ञात क्षेत्रों के कारण विकास बाधित हुआ है। उन्होंने शाहपुर-कांडी परियोजना का हवाला दिया, जो वर्षों से रुकी हुई थी, लेकिन विशेष प्रयासों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता के कारण अब पटरी पर है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि रैटल जैसी परियोजनाओं की पिछली उपेक्षा को दूर करते हुए किश्तवाड़ उत्तर भारत के लिए एक बिजली केंद्र के रूप में उभरेगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर बल दिया, जिसमें विश्व स्तर पर तीसरे अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य तक पहुंचना, स्टार्टअप की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि और वैश्विक नवाचार सूचकांक में रैंकिंग में सुधार शामिल है। उन्होंने वर्ष 2005 में विश्व की सबसे कमज़ोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने से लेकर अब विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने तक भारत के सफर पर प्रकाश डाला, जिसके और आगे बढ़ने की संभावना है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह पुष्टि करते हुए निष्कर्ष निकाला कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री के निरंतर संरक्षण के साथ, “डबल इंजन सरकार” जम्मू-कश्मीर के लिए भारत की भविष्य की विकास गाथा और विजन इंडिया @2047 की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का वादा करती है।.

 

*****

 

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा: सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल, वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का करेंगे उद्घाटन

तमिलनाडु के CM बने ‘थलापति’ विजय: 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ लगाई शर्त; खाली खजाने और भारी कर्ज की चुनौती

पीएम मोदी ने हैदराबाद में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन; पेट्रोल-डीजल के संयमित इस्तेमाल की अपील की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More