युद्ध नशों विरुद्ध’ का 208वां दिन: पंजाब पुलिस ने 8.7 किलो हेरोइन और 5 किलो अफ़ीम सहित 91 नशा तस्कर किए काबू

युद्ध नशों विरुद्ध’ का 208वां दिन: पंजाब पुलिस ने 8.7 किलो हेरोइन और 5 किलो अफ़ीम सहित 91 नशा तस्कर किए काबू

 

नशा छुड़ाने संबंधी प्रयासों के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 45 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए तैयार किया

 

चंडीगढ़, 25 सितंबर

 

राज्य से नशों के पूरी तरह सफाए के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 208वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 353 जगहों पर छापेमारी की, जिसके बाद राज्यभर में 74 एफआईआर दर्ज कर 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 208 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,944 हो गई है।

 

इन छापों के नतीजे में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्ज़े से 8.7 किलो हेरोइन, 13 किलो भुक्की, 5 किलो अफ़ीम, 1113 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 8100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई है।

 

इस ऑपरेशन के दौरान 73 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 353 जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि दिनभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 390 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

 

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के सफाए के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (इडीपी) – लागू की है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 45 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More