सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दाखिले शुरू

सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दाखिले शुरू

 

 

 

छात्र बी.एस.सी. एवं एम.एस.सी.(आई.टी.) एवं पी.जी.डी.सी.ए. कोर्स में ले सकते है दाखिला

 

 

 

जालंधर, 12 मई: पंजाब सरकार द्वारा स्थानीय जिला रक्षा सेवा कल्याण दफ्तर में चलाए जा रहे सरकारी कॉलेज सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी को आई.के.जी. पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त, इसमें भूतपूर्व सैनिक/अर्धसैनिक बल/एस.सी.और गरीब वर्ग के बच्चों के लिए नियमित कंप्यूटर कोर्स जैसे बी.एस.सी. (आईटी) तीन वर्षीय डिग्री कोर्स, पी.जी.डी.सी.ए. (एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स) एवं एम.एस.सी. (आईटी) दो वर्षीय डिग्री कोर्स सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश शुरू हो गए है।

 

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डायरेक्टर -कम -जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी कमांडर बलविंदर सिंह विर्क (सेवानिवृत्त) ने बताया कि इन कोर्स के लिए सीटें सीमित हैं। इच्छुक विद्यार्थी इन कोर्स में प्रवेश के लिए सीटें भरने से पहले अपने मूल दस्तावेजों के साथ सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीएससी (आईटी)के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं, पीजीडीसीए कोर्स के लिए ग्रेजुएट और एम.एस.सी.(आई.टी. के लिए योग्यता पीजीडीसीए/स्नातक है।

 

 

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर कौर सैनी ने कहा कि कॉलेज में इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार शिक्षा प्रदान की जाती है, ताकि विद्यार्थियों को आसानी से रोजगार मिल सके। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 84279-68374, 77173-21740, 98151-53057 और टेलीफोन नंबर 0181-2452290 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More