अमृतसर में तुर्की स्थित तस्कर द्वारा समर्थित नारको-हवाला गिरोह का पर्दाफाश; 1.06 करोड़ रुपये की ड्रग मनी और 1.10 किलोग्राम हेरोइन सहित तीन काबू

अमृतसर में तुर्की स्थित तस्कर द्वारा समर्थित नारको-हवाला गिरोह का पर्दाफाश; 1.06 करोड़ रुपये की ड्रग मनी और 1.10 किलोग्राम हेरोइन सहित तीन काबू

 

— गिरफ्तार आरोपी गुरदीप अपने तुर्की स्थित हैंडलर नव भुल्लर के इशारे पर स्थानीय नेटवर्क चला रहा था: डीजीपी गौरव यादव

 

— मामले की आगे की जांच जारी; आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

 

चंडीगढ़/अमृतसर, 12 मई:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम के दौरान अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी और हवाला गिरोह को करारी चोट पहुँचाते हुए, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने तुर्की स्थित तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर से संबंधित नारको-हवाला गिरोह के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

 

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के टैक्सी ड्राइवर गुरदीप सिंह उर्फ साब (35), राजस्थान के बीकानेर से कपड़ा दुकानदार प्रदीप शर्मा (29) और लुधियाना के कपड़ा कारोबारी मनी शर्मा (36) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनसे 1.10 किलोग्राम हेरोइन, 1.06 करोड़ रुपये की हवाला मनी (84.02 लाख रुपये नकद और 22 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज), एक पैसे गिनने वाली मशीन बरामद करने के अलावा उनकी स्विफ्ट डिजायर कार (बिना नंबर प्लेट) को भी जब्त कर लिया है।

 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गुरदीप अपने हैंडलर नव भुल्लर के इशारे पर हवाला और नशीले पदार्थों की तस्करी संबंधी स्थानीय नेटवर्क चला रहा था और नव भुल्लर ने उसे अमृतसर में छिपने की जगह के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए एक घर और गिरोह चलाने के लिए सारी लॉजिस्टिक्स सहायता प्रदान कर रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी नव भुल्लर विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों को नशीले पदार्थों और हवाला संबंधी बड़े मामलों में वांछित है।

 

डीजीपी ने कहा कि इस गिरोह के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, इंचार्ज सीआईए-1 अमोलकदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर रणनीतिक तौर पर विभिन्न टीमें बनाईं और गुरदीप सिंह उर्फ साब को लोक हार्ट स्कूल, राम तीर्थ रोड, अमृतसर के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से नशीले पदार्थों की खेप और ड्रग मनी बरामद की। यह कार्रवाई डीसीपी डिटेक्टिव रविंद्रपाल सिंह, एडीसीपी डिटेक्टिव जगबिंदर सिंह और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह संधू की निगरानी में की गई।

 

सीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी गुरदीप सिंह ने आरोपी प्रदीप शर्मा और मनी शर्मा के शामिल होने के बारे में जिक्र किया और यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 5-5 लाख रुपये ड्रग मनी डिलीवर की थी। उन्होंने बताया कि इस खुलासे के बाद पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को सफलतापूर्वक ट्रैक करके गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

 

इस संबंध में एफआईआर नंबर 76 दिनांक 06-05-2025 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21-सी, 27-ए, 25 और 29 के तहत अमृतसर के थाना छावनी में दर्ज की गई है।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More