सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फलाही को लिया गोद 

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फलाही को लिया गोद 
 
विद्यार्थियों के साथ नियमित रखेंगे संपर्क , स्कूल के सर्वांगीण विकास को देंगे बढ़ावा 
 
स्कूल में 61 लाख रुपए की लागत से करवाए गए विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन
 
कहा, पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम किए स्थापित
होशियारपुर, 9 अप्रैल: पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई ‘शिक्षा क्रांति’ के तहत आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फलाही में लगभग 61 लाख रुपए की लागत से हुए कार्यों का उद्घाटन करने के बाद सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अनूठी पहल करते हुए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फलाही को गोद लेने की घोषणा की।
जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा, स्कूल प्रिंसिपल मृदुला शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित स्कूल में बने नए क्लासरूम, चारदीवारी और बाथरूम के उद्घाटन के अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि आज से इस स्कूल को उन्होंने गोद ले लिया है, जिसके तहत वे नियमित रूप से विद्यार्थियों के साथ संपर्क रखेंगे और उनके भविष्य के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार आवश्यक जानकारी साझा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पेशे से डॉक्टर होने के नाते वे विद्यार्थियों को इस पेशे को चुनने के लिए मार्गदर्शक बनेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ निरंतर संपर्क रखने के साथ-साथ प्रिंसिपल, शिक्षकों, स्कूल की देखरेख करने वाली समिति और गांव की पंचायत के साथ भी स्कूल में और सुधारों एवं बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वे सौहार्दपूर्ण प्रयास लागू करेंगे।
पंजाब सरकार के मेंटरशिप कार्यक्रम के संबंध में डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि वरिष्ठ नौकरशाही के अलावा चुने हुए प्रतिनिधियों को भी इस नेक कार्य का हिस्सा बनकर विद्यार्थियों को वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धी पढ़ाई, नौकरियों के बारे में आवश्यक जानकारी और उनके भविष्य के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार उनका नेतृत्व करने के साथ-साथ स्कूलों के सर्वांगीण विकास के लिए योगदान देना चाहिए।
लगभग 61 लाख रुपए की लागत से स्कूल में मजबूत किए गए बुनियादी ढांचे के बारे में बात करते हुए डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि फलाही स्कूल को मॉडल स्कूलों की पहली कतार में लाने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल द्वारा रखी गई कुछ कार्यों की मांग को मौके पर ही स्वीकार करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्कूल में कॉमर्स की कक्षाओं को भी मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल के आगे विकास और इंटरलॉकिंग फर्श के लिए आवश्यक धनराशि जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नए रिकॉर्ड स्थापित करते हुए शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को हर आधुनिक सुविधा और स्कूलों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाया है।
इस अवसर पर प्रिंसिपल मलकीयत कौर, प्रिंसिपल रमनदीप, गांव फलाही की सरपंच लखवीर कौर, सलेमपुर के सरपंच मेजर सिंह, बठ्ठियां की सरपंच सविता, जोगिंदर पाल, पूर्व सरपंच सुरजीत लाल, सरपंच सीतल सिंह, सरपंच अमरजीत सिंह, सरपंच कुलदीप कौर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगत राम, माया देवी, मनजीत कौर आदि भी मौजूद थे।
कैप्शन:
– सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फलाही में विभिन्न कार्यों का उद्घाटन करते हुए।
– सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फलाही में संबोधन करते हुए।
– सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फलाही में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखते हुए।
– सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फलाही में विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए।

Related posts

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

हरपाल चीमा का तंज: “संजीव अरोड़ा पर ED की रेड भाजपा की बौखलाहट, संविधान पर किया हमला”

पंजाब में ‘CM मेरी रसोई योजना’ का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगा पोषण, ‘रंगला पंजाब’ की ओर भगवंत मान का बड़ा कदम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More