डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने 3 स्कूलों में 58 लाख रुपए की लागत वाले कार्यों का किया उद्घाटन 

पंजाब शिक्षा क्रांति
 
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने 3 स्कूलों में 58 लाख रुपए की लागत वाले कार्यों का किया उद्घाटन 
 
पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया
गढ़शंकर/सैलाखुर्द, 9 अप्रैल: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज ‘शिक्षा क्रांति’ के तहत 3 स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान 58 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले कार्यों का उद्घाटन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जो शिक्षण और विद्यार्थियों के लिए लाभकारी है।
सरकारी हाई और सरकारी एलिमेंट्री स्कूल सैलाखुर्द में 30.65 लाख रुपए की लागत से पूरे हुए कार्यों का विवरण देते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बताया कि स्कूल में अत्याधुनिक कक्षा कक्ष बनाए गए हैं, जो विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल देने के साथ-साथ आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर हलके के स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पिछले समय में बड़े स्तर पर कार्य करवाए गए हैं, जिससे इन स्कूलों की सूरत में बड़ा सुधार आया है।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सरकारी हाई और सरकारी एलिमेंट्री स्कूल सकरूली में 15.63 लाख रुपए की लागत और सरकारी हाई स्कूल डगाम में करीब 12.50 लाख रुपए की लागत से पूरे हुए कार्यों के उद्घाटन के मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र को उचित प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब का शिक्षा मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी मिसाल बनेगा। पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा बजट में 12 प्रतिशत वृद्धि के बारे में उन्होंने कहा कि इस वृद्धि से स्कूलों के सर्वांगीण विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 4098 सरकारी स्कूलों में सोलर पैनल लगवा दिए हैं, जिससे स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ बिजली की लागत भी कम होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना अन्य स्कूलों में भी लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोषण योजना के तहत 466 करोड़ रुपये, मुफ्त किताबों के लिए 75 करोड़ रुपये और मुफ्त वर्दियों के लिए 35 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है, ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्च स्तर की सुविधाएं दी जा सकें।
इस मौके पर सरपंच दलबजीत सिंह, हेडमास्टर संदीप बडेसरों, प्रिंसिपल किरपाल सिंह, प्रिंसिपल सीमा रानी, गुरदेव सिंह के अलावा स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी, माता-पिता और इलाके की शख्सियतें मौजूद थी।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More