श्री वासुदेव देवनानी : राजस्थान विधान सभा के 47 कर्मी पदोन्नत कर्मियों को दी बधाई

राजस्थान विधान सभा के 47 कर्मी पदोन्नत

श्री वासुदेव देवनानी  :राजस्थान विधानसभा को देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाएं श्रीकृष्ण वरिष्ठ उप सचिव और श्री चोटिया बने उप सचिव

जयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानीके निर्देश पर विधानसभा के 47 अधिकारी और कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किये गए हैं। विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि मेहनत और निष्ठा से कार्य करें और राजस्थान विधानसभा को देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

श्री वासुदेव देवनानी , विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वरिष्ठ उप सचिव पर श्री श्रीकृष्ण, उप सचिव पर श्री देवेन्द्र प्रसाद चोटिया, श्रीमती इन्द्रा शर्मा, श्री प्रवीण कुमार मिश्रा और श्री सुशील कुमार शर्मा को पदोन्नत किया गया है।

इसी प्रकार श्री धर्मेन्द्र चांवरिया, श्री फारुक खान, श्री दिनेश कुमार शर्मा, श्री दिनेश कुमार राव, श्री बलबीर सिंह शेखावत, श्री दिनेश कुमार जैन और श्री रसिक बिहारी मीणा को सहायक सचिव बनाया गया है। श्री पुरुषोत्तम शर्मा, सुश्री आभा रस्तोगी और श्री अरविंद माथुर को निजी सचिव, श्री मनोज कुमार चतुर्वेदी, श्री लोकेश कुमार कानखेडिया, श्री दिनेश कुमार गुप्ता और श्री सौमित्र शर्मा को अतिरिक्त निजी सचिव पर पदोन्नत किया गया है। श्री कैलाश कुमार शर्मा को मुख्य अन्वेषण एवं संदर्भ अधिकारी, श्री त्रिभुवन नारायण मीणा अन्वेषण एवं संदर्भ अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। श्रीमती अनिता कूलवाल, श्री रघुवीर भूषण दाधीच, श्री जुगल किशोर जोशी, श्री चतुर्भज जागा, श्री नवीन दाधीच, श्रीमती माया तंवर, श्री महेश कुमार शर्मा, श्री सत्य नारायण सैनी, श्री रविन्द्र नैनावत, श्री हेमराज खटीक, श्री अजय मीणा, श्री मनोज कुमार कटारिया को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। श्री नितेश कुमार महावर, श्री सुरेश चन्द्र मेघवाल, श्री सोहन लाल मीणा, श्री संजय कुमार, श्री दीपक शर्मा, श्री सौरभ जैन, श्री संदीप झा, श्री राहुल तिवाडी, श्री अमित शर्मा, श्री लोकश कुमार चौधरी, श्री राम अवतार बांगडा, श्री लोकेन्द्र कुमार, कु. आकांक्षा देव और श्री लोकेश कुमार नोगिया को सहायक अनुभाग अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More