श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट नागरिकों और किसानों को 24×7 निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के उद्देश्य से अतिरिक्त बिजली उत्पादन के लिए तैयार

श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट नागरिकों और किसानों को 24×7 निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के उद्देश्य से अतिरिक्त बिजली उत्पादन के लिए तैयार

 

पंजाब सरकार 125 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करेगी: हरभजन सिंह ईटीओ

 

पंजाब सरकार के थर्मल प्लांटों के पास कोयले के अतिरिक्त भंडार

 

चंडीगढ़/तरन तारन, 26 अप्रैल :

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट गोइंदवाल साहिब में 500 एकड़ में 125 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। यह जानकारी बिजली मंत्री पंजाब श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज श्री गुरु अमरदास थर्मल गोइंदवाल साहिब का दौरा करते हुए दी।

इस मौके पर जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 540 मेगावाट का यह थर्मल प्लांट साल 2024 में जी.वी.के. कंपनी से 1080 करोड़ रुपए में खरीदा था और इसकी कुल 1175 एकड़ जमीन है। उन्होंने बताया कि इस थर्मल प्लांट में 270 मेगावाट के 2 यूनिट चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक यूनिट की ओवरहॉलिंग मुकम्मल हो गई है और दूसरे यूनिट की ओवरहॉलिंग 10 मई तक मुकम्मल कर ली जाएगी।

 

कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि धान के सीजन को मुख्य रखते हुए इस थर्मल प्लांट द्वारा बिजली की निर्विघ्न आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी थर्मल प्लांटों में कोयले का अतिरिक्त भंडार पड़ा है और श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट गोइंदवाल साहिब के पास मौजूदा समय 41 दिन का कोयले का स्टॉक में पड़ा है।

 

उन्होंने कहा कि धान के सीजन के दौरान किसानों को बिजली की आपूर्ति निर्विघ्न मुहैया करवाई जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस थर्मल प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 10 नए इंजीनियर भेजने का फैसला किया गया है।

 

श्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि जब से यह थर्मल प्लांट पंजाब सरकार द्वारा खरीदा गया है तो इसकी क्षमता को और बढ़ाया गया है।

 

उन्होंने बताया कि इस थर्मल प्लांट की कार्य कुशलता को बढ़ाते हुए पंजाब सरकार द्वारा काफी सुधार किए गए हैं और इसका पीएलएफ लोड जो कि पहले 7 फीसदी था को बढ़ाकर 77 फीसदी किया गया है।

इस मौके पर प्रमुख सचिव श्री अजोय कुमार सिन्हा, हरजीत सिंह डायरेक्टर जनरेशन, सुरिंदर कुमार बेरी डायरेक्टर फाइनेंस, इंद्रपाल सिंह डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन, एम. आर. बंसल चीफ इंजीनियर लहरा मोहब्बत, हरीश कुमार शर्मा चीफ इंजीनियर रोपड़ हाजिर थे।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More