आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी देने की मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी देने की मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

 

चंडीगढ़, 26 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार में मारे गए करनाल निवासी भारतीय नौ सेना के लेफ्टिनेंट 26 वर्षीय विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे, उसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी

 

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें विनय नरवाल की मौत हो गई थी।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण कृत की सख्त शब्दों में निंदा की है।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More