श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्राचीन शेषनाग मंदिर में भव्य कार्यक्रम
होशियारपुर, 17 अगस्त –
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्राचीन शेषनाग मंदिर, जालंधर रोड, होशियारपुर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पंडित सोधी जी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। आधी रात को भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की विशेष आरती कर पूरे मंदिर परिसर को भक्ति और उल्लास से भर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट विक्रांत राणा, नेशनल सेक्रेटरी – इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स उपस्थित रहे। उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हमारे देश की संस्कृति, आस्था और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है।
इस अवसर पर विशेष रूप से गोल्डी अग्निहोत्री, अमन सूद , अजय ठाकुर ,मनप्रीत, अमृतपाल तथा वरिंदर संधू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद स्वरूप आइसक्रीम और फल वितरित किए गए, जिसका सभी ने आनंद लिया।
प्राचीन शेषनाग मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहाँ समय-समय पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भक्ति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया जाता है।