लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा कैदियों को हुनर सिखाने हेतु 11 जेलों में आई टी आईज का उद्घाटन

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा कैदियों को हुनर सिखाने हेतु 11 जेलों में आई टी आईज का उद्घाटन

* कहा: मान सरकार आई टी आई के माध्यम से कैदियों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रही है

चंडीगढ़, 16 सितंबर:

पंजाब के जेल मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने आज केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब में एक महत्वपूर्ण सुधार पहल के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई टी आई ) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के तहत पूरे राज्य में 11 जेलों में आई टी आईज स्थापित किए गए हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से पंजाब जेल विभाग ने 9 केंद्रीय जेल और 2 महिला जेलों में यह आई टी आई स्थापित किए हैं।

जेल मंत्री ने कहा कि इस हुनर विकास अभियान के तहत लगभग 2500 कैदी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिनमें से 1000 लम्बे समय के कोर्स करेंगे और 1500 कैदी अल्पकालीन कोर्स में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि ये आई टी आई कैदियों को उनके रिहाई के बाद सम्मानजनक जीवन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करेंगे। यह संस्थान प्लंबिंग, इलेक्ट्रिशियन, बेकिंग, वेल्डिंग, लकड़ी का काम, कॉस्मेटोलॉजी, कंप्यूटर तकनीक सहित कई अन्य ट्रेड्स में एक वर्ष के कोर्स उपलब्ध कराएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि यह पहल कैदियों को रोजगार के हुनर से लैस करके जेलों को केवल दंड केंद्र नहीं, बल्कि सुधार एवं पुनर्वास केंद्र बनाने की कोशिश है।
स लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जेलें बदलाव के केंद्र बनकर कैदियों को मुख्य समाज की मुख्यधारा में पुनः जोड़ने में सशक्त भूमिका निभाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जेल के भीतर हुनर सिखाने और शिक्षा प्रदान करने की यह पहल कैदियों के लिए नए भविष्य के रास्ते खोलते हुए पुनः अपराध दर को कम करने में मदद करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल सरकार की “शिक्षा और हुनर विकास के माध्यम से पुनर्वास” के व्यापक दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कैदियों को अपनी सजा पूरी करने के बाद एक सम्मानजनक जीवन जीने का उचित अवसर मिले।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More